×

रेल मंत्रालय ने दी अहम जानकारी: लॉकडाउन के बाद कैसा होगा आपका सफ़र

पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा है। जिसके चलते रेलवे भी बंद है। अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल ये है कि लॉकडाउन खुलने के बाद क्या होगा

Aradhya Tripathi
Published on: 11 April 2020 9:13 AM GMT
रेल मंत्रालय ने दी अहम जानकारी: लॉकडाउन के बाद कैसा होगा आपका सफ़र
X

नई दिल्ली: पूरा देश इस समय कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। देश में आए दिन इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस महामारी के चलते सरकार द्वारा पूरे देश को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में देश में कुछ आवश्यक वस्तुओं की दुकाने छोड़ कर सभी सेवायें बंद हैं। लॉकडाउन के चलते रेलवे भी बंद है। अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल ये है कि लॉकडाउन खुलने के बाद क्या होगा

कैसा होगा लॉकडाउन के बाद रेलवे का सफर

लॉकडाउन के चलते भारतीय रेलवे पूरी तरह बंद है। 14 अप्रैल तक लगे लॉकडाउन की समय सीमा ख़तम होने के करीब आ रही है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि आगे लॉकडाउन का क्या होगा? क्या इसकी समय सीमा बढ़ेगी या नहीं। तो वहीं लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि अगर लॉकडाउन ख़तम हो जाएगा तो क्या रेलवे की सुविधा शुरू होगी या नहीं। और शुरू होगी तो क्या वो उसी तरह से सफ़र कर पायेंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें- मेरठ में हॉटस्पॉट सील करने पहुंची पुलिस की टीम पर पथराव, लगेगा रासुका

अगर 15 अप्रैल से भारतीय रेलवे का संचालन शुरू हो भी गया, तो हो सकता है यात्रियों को शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस जैसी फुल एसी ट्रेनों में सफर करने को न मिले। ये भी संभव है कि रेलवे जनरल श्रेणी के कोच भी हटा दे। और खबर तो ये भी है कि ट्रेन्स में मिडिल और साइड अपर बर्थ को खाली रखा जा सकता है।

रेलवे की ओर से नहीं लिया गया कोई निर्णय

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना सैनिटाइज किए उसमें सवार नहीं होने दिया जाएगा। यात्रियों को कम से कम दो घंटे पहले तक स्टेशन पर बुलाया जा सकता है, जिससे उनके सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके। इसी बीच रेल मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद यात्रा के लिए अब तक किसी प्रोटोकॉल को जारी नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस संबंध में निर्णय लेना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें- हॉटस्पॉट सील करने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, मजिस्ट्रेट और दरोगा घायल

इस मामले में जब कोई फैसला लिया जाएगा, तब संबंधित पक्षों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि देशभर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया है। केवल मालगाडि़यां ही चलाई जा रही हैं। इसलिए लाखों लोगों को ट्रेनों के चलने का इंतजार हैं। रेल मंत्रालय ने अभी ये निर्णय नहीं लिया है कि यात्री ट्रेनें चलेंगी या नहीं।

लॉकडाउन को लेकर लोगों में संशय

ये भी पढ़ें- शौक बड़ी चीज है: डॉलर से सजी थी रेस्तरां की दीवारें, लॉकडाउन में ऐसे किया उपयोग

ज्ञात हो कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पीएम मोदी द्वारा 21 दिनों तक पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की जा गई थी। जिसके अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है। ऐसे में सभी के मन में लोकडाउन को लेकरएक सवाल उठ रहा है कि अब आगे क्या होगा? क्या लॉकडाउन की समयावधि आगे बढ़ेगी या नही। बढ़ेगी तो कितनी बढ़ेगी। इन सब बातों को लेकर लोगों के मन में अभी भी संशय बना हुआ है। लेकिन सरकार की ओर से इस विषय में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसी खबर है कि पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर एक बार फिर देश को 14 अप्रैल से पहले संबोधित कर सकते हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story