×

Rain Alert in Delhi: सावधान दिल्ली वालों, बाढ़ को लेकर आई डराने वाली रिपोर्ट

Rain Alert in Delhi: देश की राजधानी के पॉश इलाके भी जलभराव की समस्या से अछूते नहीं रहे। मंत्री, सांसद से लेकर जजों के घरों तक बरसात का पानी दस्तक दे चुका है। यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 July 2023 2:26 AM GMT
Rain Alert in Delhi: सावधान दिल्ली वालों, बाढ़ को लेकर आई डराने वाली रिपोर्ट
X
Rain Alert in Delhi (photo: social media )

Rain Alert in Delhi: उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में पानी का सैलाब आ चुका है। सड़कें जलमग्न हैं, पटरियां डूबी हैं तो मोहल्लों में नाव चल रही हैं। देश की राजधानी के पॉश इलाके भी जलभराव की समस्या से अछूते नहीं रहे। मंत्री, सांसद से लेकर जजों के घरों तक बरसात का पानी दस्तक दे चुका है। यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

दिल्ली में बारिश ने पिछले 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतनी जगहों पर पानी भर गया है कि एमसीडी को यह समझ नहीं आ रहा कि कहां पंपिग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला जाया। दिग्गज नेता ऊपर तक मदद के लिए फोन लगा रहे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन सबके बीच हरियाणा लगातार यमुना में पानी छोड़ रहा है, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

दिल्ली में आएगी बाढ़ !

मानसून की पहली बारिश से ही दिल्ली बेहाल है। रिकॉर्ड तोड़ बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण वहां से लगातार नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 206.76 मीटर पर पहुंच गया है। इसके 207 मीटर तक पहुंचने की आशंका है।

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 3.21 लाख क्युसेक पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पिछले 10 वर्षों में उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसके और बढ़ने की संभावना है क्योंकि यमुना में लगातार हरियाणा की ओर से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। यमुना किनारे रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया गया है। लोगों से फिलहाल नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।

बता दें कि दिल्ली में अब तक वर्षाजनित हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में खराब सीवरेज सिस्टम को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी इसको लेकर आमने-सामने है। बाजारों में कई फुट पानी लग जाने के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया है, जिसके कारण व्यापारियों को काफी क्षति पहुंची है। व्यापारी वर्ग में इसे लेकर भारी नाराजगी है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story