×

महिलाओं के घूँघट पर बड़ा बयान, जाने क्या कहा सीएम ने

अशोक गहलोत ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए, महिलाओं के घूंघट का रिवाज जल्द से जल्द खत्म करने की बात कही है।

Shreya
Published on: 6 Nov 2019 9:07 AM GMT
महिलाओं के घूँघट पर बड़ा बयान, जाने क्या कहा सीएम ने
X
महिलाओं के घूँघट पर बड़ा बयान, जाने क्या कहा सीएम ने

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का महिलाओं के घूंघट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अशोक गहलोत ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए, महिलाओं के घूंघट का रिवाज जल्द से जल्द खत्म करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका बहुत अहम है।

जब तक रहेगा घूंघट, नहीं होगा विकास

सीएम गहलोत ने जयपुर में हो रहे महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में कहा कि, आज भी कुछ ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के घूंघट करने का रिवाज है। समय तो बदल चुका है लेकिन अभी भी ग्रामीण इलाकों में घूंघट का रिवाज है। उन्होंने आगे कहा कि, महिलाओं को घूंघट में रखना सही नहीं है। क्योंकि जब महिलाओं को चेहरे ढकने पर मजबूर नहीं किया जाएगा, तभी महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं और साथ ही राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि, महिलाएं सशक्त हैं और उनमें समाज बदलने की क्षमता भी है।

यह भी पढ़ें: मम्मी कसम! आलिया को इस तरह देख कर आपका दिमाग घूम जाएगा

बाल विवाह को जड़ से करना होगा खत्म- गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, महिलाओं में पर्याप्त शक्ति है। उन्होंने सभी महिलाओं के लिए कहा कि, आप आगे बढ़िए सरकार आपके साथ है। इसके साथ ही उन्होंने समाज से बाल विवाह को पूरी तरह खत्म करने की बात कही है। गहलोत ने कहा कि, इससे बच्चों का जीवन पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। गहलोत ने कहा कि, उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर गंभीर है और इसके लिए उनकी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की निगरानी के लिए इसी साल जिला स्तर पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की नियुक्ति करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: चीन के चंगुल से बचा भारत: डॉ. वेदप्रताप वैदिक

छात्राओं को मिल रहा आत्मरक्षा प्रशिक्षण- गहलोत

सीएम ने कहा कि, राज्य सरकार स्कूल में पढ़ रही छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दे रही है। कार्यक्रम में उन्होंने महिला कल्याण योजनाओं के बारे में भी बताया। इसके साथ ही महिलाओं के संघर्षों पर आधारित एक पुस्तक भी लॉन्च की है। इस दौरान गहलोत के साथ राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को एक महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि इंदिरा गांधी दुर्गा थीं।

पीएम मोदी पर कसा तंज

इस दौरान गहलोत ने पीएम मोदी पर भी राजनीतिक तंज कसा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान बढ़ाया, लेकिन पीएम मोदी उनका नाम लेने में हिचकिचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ranu Mondal के बाद Himesh फिर लाए नया टैलेंट, देखें वीडियो

Shreya

Shreya

Next Story