×

मां ने 15 दिन में दो बार लगाई 13 साल की बेटी की बोली- खरीददार ने किया रेप

पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मां को भी अरेस्ट किया गया है अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

Aditya Mishra
Published on: 19 Jan 2021 12:58 PM GMT
मां ने 15 दिन में दो बार लगाई 13 साल की बेटी की बोली- खरीददार ने किया रेप
X
पीड़िता के मुताबिक उसे कई बार बेचा गया है। सबसे पहले तो उसके चाचा संजय मौसा आलोक और मौसी रेशमा ने उसे एक लाख रुपये में बेचकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा दी।

जयपुर: राजस्थान के बारां में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां पर मानव तस्करी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का भांडाफोड़ किया है। इस गिरोह में दो महिला सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

पूछताछ के दौरान एक हैरान कर देने वाली बात निकलकर सामने आई है। पता चला है कि 13 साल की बेटी को उसकी मां और मौसी ने 15 दिन में दो जगह बेचकर शादी कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा वाकया बारां के छीपाबड़ौद का है। दरअसल यहां 12 जनवरी को लावारिस हालत में 13 साल लड़की मिली थी। छानबीन करने पर मालूम पड़ा कि वह बिहार की रहने वाली है।

Rape मां ने 15 दिन में दो बार लगाई 13 साल की बेटी की बोली-, खरीददार ने किया रेप(फोटो: सोशल मीडिया)

50 लड़कियों का शिकार: फेक गूगल बॉय का कारनामा, करता था गंदी हरकत

बिहार की रहने वाली है पीड़िता

पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति बारां के समक्ष पेश किया था। एएसपी विजय स्वर्णकार का कहना है कि काउंसलिंग में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका घर बिहार में है।

उसने ये भी बताया कि उसे कई बार बेचा गया है। सबसे पहले तो उसके चाचा संजय मौसा आलोक और मौसी रेशमा ने उसे एक लाख रुपये में बेचकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा दी।

7 दिसम्बर को चांवलखेडी थाना छबडा के रहने वाले बनवारी नाम के व्यक्ति से उसका विवाह हुआ था। लड़की के मुताबिक चावलखेडी बनवारी के पास नहीं रहना चाहती थी तो उसको उसके परिजन चांवलखेडी से छीपाबड़ौद निवासी गीता सिंह के पास लेकर आ गए।

फिर उसकी मां, अंकल, मौसा, मौसी और गीता सिंह ने उसे 01 लाख 21 हजार रुपये में बेचकर उसकी शादी दोबारा 24 दिसम्बर को छीपाबडौद में मुकेश नाम के व्यक्ति से करा दी।

पीडिता के मुताबिक उसका दूसरा पति मुकेश उसे डरा धमकाकर मार-पीट करता था। इसलिए वह मुकेश के घर से बिना बताए गीता सिंह के पास छीपाबड़ौद भाग आई। लेकिन गीता सिंह ने उसे मुकेश के घर लौटा दिया।

महिला कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो अधिकारी बोला-पहले मेरे संबंध बनाओ फिर…

rajasthan rape case मां ने 15 दिन में दो बार लगाई 13 साल की बेटी की बोली-, खरीददार ने किया रेप(फोटो: सोशल मीडिया)

रेप और कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज

वहां से वह उसी रात को मुकेश के घर से भागकर छीपाबडौद कस्बा में पुलिस के पास पहुंच गई। छीपाबडौद में पुलिस ने नाबालिग के खरीद-फरोख्त और बलात्कार तथा पॉक्सो एक्ट बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

इस मामले में बारां पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश भी जारी कर दिए। पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मां को भी अरेस्ट किया गया है अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

38 लोगों की हवस का शिकार बनी नाबालिग बच्ची, 4 साल बाद हुआ खुलासा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story