×

आतंक और पाकिस्तान पर गरजे शाह तो बरसे राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा जब सेना युद्ध जीत रही थी तब युद्धविराम क्यों किया गया। अगर उस समय सेना को युद्ध के लिए न रोका जाता तो आज पीओके भी नहीं बनता। सब जम्मू-कश्मीर ही होता।

Shivakant Shukla
Published on: 20 Jun 2023 11:24 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2023 12:22 PM GMT)
आतंक और पाकिस्तान पर गरजे शाह तो बरसे राजनाथ
X

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि आर्टिकल 370 खत्म करने पर कहा कि गलतियां करने वालों ने ही इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 और कश्मीर के बारे में आज भी बहुत गलतफहमियां फैली हुई हैं, उनका स्पष्ट होना जरुरी है।

शाह ने कहा कि जब देश आजाद होता है तो उसके सामने सुरक्षा का सवाल, संविधान बनाने का सवाल समेत कई तरह के प्रश्न होते हैं, लेकिन हमारे सामने 630 रियासतों को एक करने का सवाल आया।

ये भी पढ़ें—

पटेल ना होते तो रियासतों का एकीकरण ना होता: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पटेल ना होते तो रियासतों का एकीकरण ना होता। अमित शाह ने कहा कि आजादी के वक्त 630 रियासतों को एक करने में कोई दिक्कत नहीं आई लेकिन जम्मू-कश्मीर को एक करने के लिए 5 अगस्त 2019 तक इंतजार करना पड़ा लेकिन अब वक्त आ गया है कि देश का सच्चा इतिहास लिखा जाए।

ये भी पढ़ें— इस बार पश्चिम बंगाल में अमित शाह करेंगे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Next Story