×

राजनाथ सिंह के दुनिया के रक्षा मंत्रियों में सबसे अधिक हैं ट्विटर पर फॉलोअर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दुनिया के दूसरे रक्षा मंत्रियों में सबसे अधिक फॉलोअर हैं। जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। साथ ही तारो कोनो ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की इसके लिए तारीफ की।

Dharmendra kumar
Published on: 20 Feb 2020 3:56 PM GMT
राजनाथ सिंह के दुनिया के रक्षा मंत्रियों में सबसे अधिक हैं ट्विटर पर फॉलोअर
X

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दुनिया के दूसरे रक्षा मंत्रियों में सबसे अधिक फॉलोअर हैं। जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। साथ ही तारो कोनो ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की इसके लिए तारीफ की। राजनाथ सिंह के फॉलोवरों की संख्या 1.5 करोड़ से अधिक है जबकि ट्विटर पर कोनो के फॉलोवरों की संख्या 12 लाख है।

रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने तारीफ के लिए कोनो को धन्यवाद दिया। भारत और जापान के बीच करीबी रक्षा संबंध हैं तथा विशेष रणनीतिक साझेदारी को और गति देने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच पिछले साल नवंबर में पहली विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता हुई।

यह भी पढ़ें...PM मोदी से मिले राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, शिलान्यास के लिए दिया न्योता



यह भी पढ़ें...भारत पहुंचा ये खतरनाक हेलिकॉप्टर, बड़ी बड़ी मिसाइलों को चुटकी में कर देगा नष्ट

रक्षा मंत्री सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था जबकि इस वार्ता में जापानी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो ने किया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story