×

राजनाथ ने असम में भरी हुंकार, भाजपा ने ही किया नार्थईस्ट का विकास

राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में आतंकवाद और उग्रवाद कम हुआ है जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है। असम में शांति लौटी है और राज्य में गत 5 साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। अब हालात सुधर गए हैं।

Newstrack
Published on: 14 March 2021 11:01 AM GMT
राजनाथ ने असम में भरी हुंकार, भाजपा ने ही किया नार्थईस्ट का विकास
X
राजनाथ ने असम में भरी हुंकार, भाजपा ने ही किया नार्थईस्ट का विकास

नील मणि लाल

गुवाहाटी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम में आज ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने दिसपुर और विश्वनाथ चारियाली में रैली की। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में 15 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन राज्‍य में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। असम सरकार की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सोनोवाल सरकार ने विकास के मामले में जो सफलता हासिल की वो कांग्रेस 15 सालों में नहीं कर पाई।

असम में आतंकवाद और उग्रवाद कम हुआ-राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में आतंकवाद और उग्रवाद कम हुआ है जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है। असम में शांति लौटी है और राज्य में गत 5 साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। अब हालात सुधर गए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जब कार्यभार संभाला तो केंद्र ने आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि असम के हालात में बहुत सुधार आया है।

ये भी देखें: बंगाल में ये बाहुबली: मैदान में उतरे बाबुल सुप्रियो समेत कई सांसद, BJP की लिस्ट जारी

bhupen hazarika

नॉर्थ-ईस्ट के मान-सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार-राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा के बड़े हिस्से को सील किया है और नदी सीमा वाले इलाके में इलेक्ट्रानिक निगरानी की व्यवस्था की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे नॉर्थ-ईस्ट के मान-सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में जाने-माने सम्राट भूपेन हजारिका को किसी ने सम्‍मानित नहीं किया। उन्‍हें भारत रत्‍न से सम्‍मानित मोदी के नेतृत्‍व वाली बीजेपी सरकार ने किया।

ये भी देखें: भारत के रहस्यमयी मंदिर: जो माने जाते हैं सबसे चमत्कारी, आइये जाने इनके बारे में

असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण की वोटिंग 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। चुनाव के परिणाम 2 मई को आएंगे। असम में विधानसभा सीटों की संखया 126 है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story