×

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पूरी तरह सुरक्षित हैं देश के मुसलमान

राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि बिजली, पानी मुफ्त देकर कोई इस देश के नागरिकों का स्वाभिमान नहीं खरीद सकता। उन्होंने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल उन अन्ना हजारे का नहीं हुआ जिनका हाथ पकड़ कर आगे बढ़ा वह आपका क्या होगा।

राम केवी
Published on: 28 Jan 2020 4:33 PM GMT
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पूरी तरह सुरक्षित हैं देश के मुसलमान
X

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में एक चुनावी सभा में एलान किया कि इस देश के मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं उन्हें कोई छू नहीं सकता है। हम नागरिकता संशोधन विधेयक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हिन्दू, बौद्ध और अन्य धर्म के मानने वालों के लिए लाए हैं। ये देश इस्लामिक कंट्री हैं इसलिए इन देशों में मुसलमान उत्पीड़ित नहीं हो सकता।

राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि बिजली, पानी मुफ्त देकर कोई इस देश के नागरिकों का स्वाभिमान नहीं खरीद सकता। उन्होंने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल उन अन्ना हजारे का नहीं हुआ जिनका हाथ पकड़ कर आगे बढ़ा वह आपका क्या होगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में लोग अन्ना हजारे से प्रभावित थे और उनका साथी मानकर अरविंद केजरीवाल को मौका दिया था जिन्होंने भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का वादा किया था। लेकिन वह अपने वायदों पर खरे नहीं उतरे।

इसे भी पढ़ें

मेंगलूर रैली में सीएए, एनआरसी को लेकर गरजे राजनाथ सिंह, विपक्ष को चेताया

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लेकर चल रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल पूरे पांच साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने में गंवा दिये। उन्होंने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल ने अपने वायदों को आंशिक रूप से भी पूरा किया होता तो आज दिल्ली की तस्वीर दूसरी होती।

भाजपा ने दूर किया विश्वास का संकट

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में झूठे वायदों से नेताओं पर जो विश्वास का संकट खड़ा हुआ है उसे भाजपा की सरकार ने दूर किया है। भाजपा ने 2014 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किये उन्हें पूरा किया। 2019 में जो वायदे किये पहले दिन से उन्हें एक एक कर पूरा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ ये करने को कहा वरना…

रक्षामंत्री ने कहा कि हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। हम 2022 तक 5 ट्रिलियन की व्यवस्था वाले देश का निर्माण कर रहे हैं। हम 2022 तक सभी घरों में खाना बनाने की गैस पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम 2022 तक सबको घर देने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

सीएए पर राजनाथ सिंह ने कही ये बड़ी बात

राजनाथ सिंह दिल्ली में त्रिलोकपुरी की भाजपा प्रत्याशी किरन वैद्य के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किरन वैद्य जनता की भावनाओं को दिल्ली विधानसभा में आवाज देने का काम कर सकती हैं।

राम केवी

राम केवी

Next Story