×

इस शिलालेख में है राम मंदिर का प्रमाण

राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन अलग स्थान पर देने को कहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Nov 2019 6:55 AM GMT
इस शिलालेख में है राम मंदिर का प्रमाण
X

नई दिल्ली: राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन अलग स्थान पर देने को कहा है। आज हम आपको इससे जुड़े एक तथ्य के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें...Ayodhya पर SC का फैसला, विवादित स्थल पर बनेगा राम मंदिर, मुस्लिम पक्ष को अलग जमीन

एएसआई की रिपोर्ट ही नहीं अयोध्या में राम मंदिर होने के प्रमाण पुलिस प्रशासन के मालखाने में रखा एक शिलालेख भी देता है। ये शिलालेख 6 दिसंबर 1992 को ढांचा गिरने के ठीक बाद जिला प्रशासन के हाथ लगा था। आमतौर जब मुस्लिम शासक किसी मंदिर को मस्जिद में तब्दील करते थे तो उस मंदिर के शिलापट को मस्जिद की पिछली दीवार में चुन देते थे।

यह भी पढ़ें...जीत गये रामलला! वो 5 जज जिन्होंने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जानें इनके बारे में

ढांचा गिरने के बाद जिला प्रशासन को इसी पिछली दीवार से ये शिलालेख मिला। शिलालेख प्राकृत भाषा में लिखा हुआ है। जिला प्रशासन ने प्राकृत के एक विद्वान को बुला कर जब उसे पढ़वाया तो उसके होश फाख्ता हो गए। इस शिलालेख में साफ तौर पर दर्ज है कि वहां विष्णु हरि मंदिर था। जहां हिंदू लोग भगवान विष्णु की पूजा अर्चना किया करते थे।

यह भी पढ़ें...बनेगा भव्य राम मंदिर: जानें किसने क्या कहा इस बड़े फैसले पर

भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। अभी इस दस्तावेज का जिक्र पूरे फैसले में कहीं नहीं हुआ है। यही नहीं पुलिस मालखाने में जब्त होने की वजह से इस शिलालेख में प्राकृत में लिखे विष्णु हरि मंदिर के प्रमाण पर किसी पक्ष में दावा नहीं किया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story