×

एक और राम मंदिर: यहां भी रखी गई चांदी की ईंट, होगा भव्य निर्माण

अयोध्या की तरह मध्य प्रदेश के श्योपुर में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर की बुधवार को नींव रखी गई। देवरीधाम पर बनने जा रहे विशाल राम मंदिर निर्माण का अयोध्या के मुहूर्त में ही भूमि पूजन हुआ जिसमें विधि-विधान के साथ चांदी की ईंट से नींव रखी गई।

Newstrack
Published on: 5 Aug 2020 1:08 PM GMT
एक और राम मंदिर: यहां भी रखी गई चांदी की ईंट, होगा भव्य निर्माण
X
एक और राम मंदिर: यहां भी रखी गई चांदी की ईंट, होगा भव्य निर्माण

भोपाल: उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में किये गए राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आज का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जायेगा। मंदिर की नींव बुधवार को दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर राम मंदिर की नींव रखी गई। लेकिन आज ही के दिन जिस मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया, ठीक उसी मुहूर्त में मध्य प्रदेश में श्योपुर के देवरीधाम में भी एक विशाल राम मंदिर का भूमि पूजन 'जय श्रीराम' के जय घोष के साथ संपन्न हुआ।

डेढ़ करोड़ की लागत से राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

बता दें कि अयोध्या की तरह मध्य प्रदेश के श्योपुर में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर की बुधवार को नींव रखी गई। देवरीधाम पर बनने जा रहे विशाल राम मंदिर निर्माण का अयोध्या के मुहूर्त में ही भूमि पूजन हुआ जिसमें विधि-विधान के साथ चांदी की ईंट से नींव रखी गई। यहां के संत महामंडलेश्वर रामदास ने अयोध्या के साथ ही राममंदिर निर्माण का संकल्प लिया जो अब पूरा हो रहा है। अयोध्या की तर्ज पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से यहां भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ।

ये भी देखें: गूंज रहा था जै श्रीरामः 28 साल में रौद्र राम बदल गए आनंद राम में

कहां बनेगा ये मंदिर

श्योपुर शहर से 18 किमी दूर और राजस्थान की सीमा पर चंबल नदी किनारे स्थित देवरीधाम मंदिर प्रांगण में नज़ारा मिनी अयोध्या जैसा ही नजर आया क्योंकि यहां के श्रद्धालुओं का भी लंबा इंतजार अयोध्या के साथ ही समाप्त हुआ। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले राम मंदिर का अयोध्या के राम जन्म भूमि के मुहूर्त पर ही भूमि पूजन हुआ। हालांकि, कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की उपस्थिति जरूर कम रही।

बजरंगबली के मंदिर के कारण है प्रसिद्ध

जहां राम मंदिर बनने जा रहा है, वह स्थान प्राचीन बजरंगबली के मंदिर के चलते प्रसिद्ध है। परिसर में अब भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आंका जा रहा है और यह राशि देवरीधाम से जुड़े श्रद्धालु व अन्य रामभक्तों द्वारा जुटाई जाएगी।

ये भी देखें: धमाके से हिली दुनिया: 100 लोगों के हो गए टुकड़े-टुकड़े, हजारों की जान खतरे में

आज देश में दो जगहों पर राम मंदिर की नींव रखी गयी। आज पूरा देश राममय हो गया और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। राजस्थान में अलवर के ऑर्किटेक्ट ने मंदिर का डिजाइन तैयार कर दिया है। मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने के बाद जहां मंदिर के संत महामंडलेश्वर रामदास संकल्प पूरा होते देख काफी खुश है। वहीं, इलाके के लोग भी अपने को धन्य मान रहे हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story