×

रांची: भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क ले रहा आकार, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

जेल परिसर भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा म्यूजियम में अलग-अलग जोन में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को देखा।

Newstrack
Published on: 13 March 2021 12:08 PM GMT (Updated on: 8 April 2021 11:09 AM GMT)
रांची: भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क ले रहा आकार, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
X
रांची: भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क ले रहा आकार, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

शाहनवाज़

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल परिसर में निर्माणाधीन बिरसा स्मृति पार्क और म्यूजियम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने करीब 28 एकड़ में फैले जेल भवन के जीर्णोद्धार एवं बिरसा स्मृति पार्क निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बिरसा आबा जेल के जिस कमरे में दिन गुजारे थे, उस कमरे में भी उनकी प्रतिमा होनी चाहिए। ताकि आने वाले उनके शौर्य और संघर्ष को करीब से जान सकें। कार्य की गुणवत्ता से आश्वस्त होने के उपरांत ही सरकार को यह परिसर सौंपे। क्योंकि सरकार किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी।

शहीदों की जीवनी पर फिल्म

जेल परिसर भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा म्यूजियम में अलग-अलग जोन में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को देखा। साथ ही लगाये जा रहे वीर शहीदों सिदो-कान्हू, नीलाम्बर-पीताम्बर, दिवा किशुन, गया मुंडा, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, वीर बुधु भगत समेत अन्य शहीदों की जीवनी को हिंदी, अंग्रेजी, मुंडारी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषा में अंकित करने का निदेश दिया।

ये भी पढ़ें... कंधार हाईजैक पर यशवंत का खुलासा, आतंकियों के कब्जे में जाने को तैयार थीं ममता

पुराने स्वरूप से छेड़छाड़ न हो

मुख्यमंत्री ने जेल में गांव का स्वरूप दिए गए परिसर में निर्मित मिट्टी के घर को और बेहतर करने एवं ढेंकी भी रखने का निदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि, मिट्टी के घर को और बेहतर ढंग से बनाना है। मुख्यमंत्री ने पुराने जेल में अधिक छेड़छाड़ नहीं करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि, जेल के महत्व को ध्यान में रखकर कार्य करें।

ranchi

मुख्यमंत्री की नाराज़गी

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने म्यूजियम और पार्क में लगाये जा रहे टाइल्स की गुणवत्ता को परखा। जगह-जगह उखड़ रहे टाइल्स पर अधिकारियों से सवाल किया। पार्क के लिए लाए गए पौधों की खराब गुणवत्ता देख मुख्यमंत्री नाराज हुए और तत्काल इन पौधों को हटाकर स्वस्थ पौधे लगाकर पार्क को सुसज्जित करने का निदेश दिया। करीब दो घंटे तक पार्क के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने वार मेमोरियल, पार्किंग एरिया, फ़ूड कोर्ट और ड्रेनेज सिस्टम को देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसमें कई बदलाव करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम किसी हाल में खराब नहीं होना चाहिए। वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था परिसर में करें, जिससे क्षेत्र का भूगर्भ जल स्तर ठीक रखा जा सके।

ये भी पढ़ें... NCB के एक्शन से कांप उठे नशे के सौदागर, यहां रेव पार्टी से दबोचे गए 5 ड्रग्स सप्लायर

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story