×

रात में गायब लड़कियां: पहाड़ों पर होता रहा घिनौना काम, कांप उठा पूरा देश

भीनमाल क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने घर पर सो रही दो नाबालिग चचेरी बहनों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्चियों को राजपुरा की पहाड़ियों पर फेंककर फरार हो गए।

Newstrack
Published on: 19 Oct 2020 8:27 AM GMT
रात में गायब लड़कियां: पहाड़ों पर होता रहा घिनौना काम, कांप उठा पूरा देश
X
रात में गायब लड़कियां: पहाड़ों पर होता रहा घिनौना काम, कांप उठा पूरा देश

नई दिल्ली: बेटियों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश के हर राज्यों में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। राजस्थान के जालोर में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले दो चचेरी बहनों को अगवा किया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और बाद में पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया।

हाथरसम का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है

गौरतलब है की हाथरस मामले को लेकर पहले ही लोगों में गुस्सा है लेकिन दिन प्रतिदिन सामूहिक दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई लापरवाही ने देश का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वहीं राजस्थान की पुलिस ने भी पीड़ित बच्चियों के साथ कोई सम्मानजनक काम नहीं किया।

चचेरी बहनों को अगवा कर दुष्कर्म

भीनमाल क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने घर पर सो रही दो नाबालिग चचेरी बहनों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्चियों को राजपुरा की पहाड़ियों पर फेंककर फरार हो गए। रात को ठंड लगने से दोनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई, इनके माता-पिता पूरी रात बच्चियों की तलाश करते रहे।

ये भी देखें: डरना जरूरी है: पलक झपकने से पहले दुश्मन को तबाह कर देगा ब्रह्मोस

चारों आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है। चारों आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह ही दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हो गई थी। दोनों बच्चियां राजपुरा पहाड़ी में बेसुध हालत में मिलीं।

पुलिस भी बनी बेरहम, एंबुलेंस नहीं बुलाया

इस मामले में पुलिस ने भी पीड़ित बच्चियों पर रहम नहीं खाया, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो पुलिस उन दोनों बच्चियों को ऑटो रिक्शा में लौटाकर लेकर गए। इन बच्चियों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नसीब नहीं हुई।

ये भी देखें: केला-सेब का जबरदस्त असर: बाल होंगे रूसी मुक्त, ऐसे करें इस्तेमाल..

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story