×

RBI का नया नोट! इस खास लेयर के साथ आयेगा बाजार में, उम्र होगी लंबी

2000, 500, 50, 10, और 100 के नए नोट आपको मार्किट में नज़र आ रहे हैं लेकिन अब आरबीआई जल्द ही 100 रुपए का नया और खास नोट जारी करेगा। आरबीआई ने एक रिपोर्ट में बताया है कि जल्द ही 100 रुपए के वार्निश नोट मार्केट में आएंगे। इन्हें पहले ट्रायल के आधार पर जारी किया जाएगा। खास लेयर चढ़े नोट की उम्र लंबी होती है यानी ये जल्दी फटेंगे नहीं।

Roshni Khan
Published on: 30 Aug 2019 6:23 AM GMT
RBI का नया नोट! इस खास लेयर के साथ आयेगा बाजार में, उम्र होगी लंबी
X

नई दिल्ली: 2000, 500, 50, 10, और 100 के नए नोट आपको मार्किट में नज़र आ रहे हैं लेकिन अब आरबीआई जल्द ही 100 रुपए का नया और खास नोट जारी करेगा। आरबीआई ने एक रिपोर्ट में बताया है कि जल्द ही 100 रुपए के वार्निश नोट मार्केट में आएंगे। इन्हें पहले ट्रायल के आधार पर जारी किया जाएगा। खास लेयर चढ़े नोट की उम्र लंबी होती है यानी ये जल्दी फटेंगे नहीं।

ये भी देखें:कश्मीर: सेना प्रमुख का 370 हटने के बाद पहला दौरा आज, इन मुद्दों पर करेंगे समीक्षा

वार्निश नोट का दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है। इसके अच्छे अनुभव को देखते हुए रिजर्व बैंक ने देश में इसे आजमाने का फैसला किया है। फिलहाल इसकी शुरुआत 100 रुपए के नोटों से होगी।

हमारे घरों में मौजूद लकड़ियों के फर्नीचर पर हम एक चमकदार और पारदर्शी लेयर चढ़ी हुई देखते हैं, जिससे इनकी उम्र बढ़ जाती है। ठीक इसी तरह नोटों पर भी एक पतली सी लेयर चढ़ी होगी, जो इसे गंदगी से बचाएगी और नोट जल्दी खराब नहीं होंगे। नोट प्रिंटिंग के बाद इस पर वार्निश किया जाता है। हालांकि, इससे नोटों की लागत बढ़ जाएगी।

ये भी देखें:बुरे फंसे पूर्व मुख्यमंत्री: करोड़ों की प्रोपर्टी बांट रखी थी करीबियों को

जो अभी के नोट हैं वो जल्दी खराब हो जाते हैं या जल्दी कट-फट जाते हैं या मैले हो जाते हैं। रिजर्व बैंक को हर साल लाखों करोड़ रुपए के गंदे या कटे-फटे नोट रीप्लेस करने पड़ते हैं। आमतौर पर हर पांच में से एक नोट हर साल हटाना पड़ता है। इन पर एक बड़ी राशि खर्च होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए दुनिया के कई देश प्लास्टिक नोटों का इस्तेमाल करते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story