×

भारत में कोरोना ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, 24 घंटे में आए इतने हजार मरीज, 606 की मौत

दुनियाभर में कोरोना ने तांडव मचा रखा है। पुरी दुनिया में कोरोना के 1.35 करोड़ केस सामने आए हैं, जबकि 5.83 लाख लोगों की इससे जान जा चुकी है। भारत में रोज कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

Newstrack
Published on: 16 July 2020 6:05 AM GMT
भारत में कोरोना ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, 24 घंटे में आए इतने हजार मरीज, 606 की मौत
X

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना ने तांडव मचा रखा है। पुरी दुनिया में कोरोना के 1.35 करोड़ केस सामने आए हैं, जबकि 5.83 लाख लोगों की इससे जान जा चुकी है। भारत में रोज कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

बुधवार को भारत में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 32,695 नए केस सामने आए हैं। 606 लोगों की जान चली गई है। भारत में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 25 हजार के करीब जा पहुंची।

अब तक इससे पहले मौतों का आंकड़ा एक दिन में 2003 पहुंचा था, लेकिन यह संख्या दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़ों के पुराने मामलों के दर्ज किये जाने के चलते बढ़ गई थीं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 20,783 लोग डिस्चार्ज किये गये। देश में इस समय 3,31,146 एक्टिव केस है, 6,12,814 लोग डिस्चार्ज और 24,915 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक देश में कुल 9,68,814 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें...अब स्कूली बच्चे पढ़ेंगे इस गांव की कहानी, जानिए क्या है इसकी खासियत

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना से ठीक होने वालों की दर 63.2 प्रतिशत हो गई है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकवरी रेट 81.8 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से 25 फीसदी ज्यादा है। गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबक तमिलनाडु में कोरोना के कुल डेढ़ लाख मामले हो चुके हैं जिसमें से 1 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें...विकास दुबे एनकाउंटर पर शहीद सीओ की बेटी बोलीं- ‘वह इसी के लायक था’

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश का महाराष्ट्र प्रदेश हैं जहां बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,975 नए मामले आए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,75,640 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक मरने वालों की संख्या 10,928 हो गई है।

यह भी पढ़ें...UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, एक और बदमाश ढेर, रखा था 50 हजार का इनाम

आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को अस्पताल से कुल 3,606 मरीजों को छुट्टी मिली है। अभी तक कुल 1,52,613 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 1,11,801 लोगों का इलाज हो रहा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story