×

सड़कें हुईं नदी में तब्दील: बारिश से बिगड़े इन राज्यों के हालात, अब रहेगा ऐसा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र, नई दिल्ली के अनुसार ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर उत्तरी कोंकण और उनसे सटे इलाकों में एक चक्रवाती वायु का दबाव बना हुआ है।

Newstrack
Published on: 17 July 2020 1:15 PM GMT
सड़कें हुईं नदी में तब्दील: बारिश से बिगड़े इन राज्यों के हालात, अब रहेगा ऐसा मौसम
X

लखनऊ। देश में मानसून ने अभी दस्तक ही दी है लेकिन देश के कई राज्यों में हो रही झमाझम बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र और गुजरात से लेकर असम और केरल तक हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी है। अब हालात ऐसे हो गए है कि सड़के नदी में तब्दील हो चुकी है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर है। देश के पश्चिम हिस्से मुंबई और गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में यहां और बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा केरल में भी लगातार बादल बरस रहे हैं। इधर असम में गुरुवार को बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं।

महानगर में कूड़ा कलेक्शन में इतना बड़ा झोल, डॉ सुनील तिवारी ने खोली पोल

17 जुलाई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र, नई दिल्ली के अनुसार ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर उत्तरी कोंकण और उनसे सटे इलाकों में एक चक्रवाती वायु का दबाव बना हुआ है। ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर लगभग 18 डिग्री उत्तरी अक्षांश के साथ एक पूर्व-पश्चिम शीयर जोन अपटतीय गर्त बना रहा है। मौसम संबंधी इन परिस्थितियों के प्रभाव से अगले 05 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा गुजरात राज्य में व्यापक रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है। 17 जुलाई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी के संकेत है।

नासा की चेतावनी: इस दिन गुजरेगा ‘लंदन आई’ से बड़ा ऐस्टरॉइड्स, इतना पड़ेगा असर

महाराष्ट्र में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मंुबई में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबस बनी हुई है। मुुंबई के कई इलाकों में बुधवार से शुरू हुई बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। मुंबई के अलावा असम में भी बारिश कहर बरपा रही है। असम के लखीमपुर, बिस्वनाथ, सोनितपुर, धेमाजी, दरांग, बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाइगांव, तिनसुकिया आदि जिले बाढ़ की चपेट में हैं। यहां इस वर्ष अब तक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 97 लोग काल कलवित हो चुके है।मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में 20 जुलाई तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पंजाब और हरियाणा में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है। जबकि राजस्थान के उदयपुर में भारी बारिश की संभावना बतायी गई है।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

भयानक हुआ कोरोना! संक्रमित मरीजों की इतनी संख्या, मचा हाहाकार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story