×

पत्नी के साथ हुई बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा ने दिया ये बड़ा बयान

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ में पहुंची थी, जहां उनके सामने बदसलूकी का मामला सामने आया है।

Roshni Khan
Published on: 29 Dec 2019 8:59 AM GMT
Robert Vadra
X

नई दिल्ली: कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ में पहुंची थी, जहां उनके सामने बदसलूकी का मामला सामने आया है। इसी मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि प्रियंका आपने जो किया वह सही था और जरूरतमंद लोगों के साथ दुःख में होना कोई अपराध नहीं है।

ये भी पढ़ें:बहुत महंगी खटिया: तभी तो विदेशों में है इतनी डिमांड, फायदे हैं अद्भुत

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'प्रियंका से जिस तरह महिला पुलिस ने बदसलूकी की उससे मैं बेहद परेशान हूं। एक ने उनका गला दबाया तो दूसरी ने उनको धक्का दिया और वह नीचे गिर गईं। हालांकि वह दृढ़ थीं और प्रियंका ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए दोपहिया वाहन पर यात्रा की।' उन्होंने कहा कि प्रियंका मुझे आप पर गर्व है कि जिन लोगों को आपकी जरूरत है आप उन लोगों तक पहुंचीं। आपने जो किया वह सही था और जरूरतमंद लोगों के साथ या दुःख में होना कोई अपराध नहीं है।

प्रियंका गांधी ने की शिकायत

प्रियंका गांधी के कार्यालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को लिखित शिकायत दी है, जिसमें शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रोटोकॉल तोड़े जाने का जिक्र किया गया है। प्रियंका गांधी के कार्यालयीय सहयोगी संदीप सिंह ने CRPF के महानिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नाम पत्र लिखा है। प्रियंका की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF के पास है।

संदीप सिंह ने दर्ज कराई शिकायत में लिखा है, "हजरतगंज के सर्किल ऑफिसर अभय मिश्रा पहले से इजाजत लिए बिना सुबह 8।45 बजे उस अहाते में घुस गए, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा ठहरी हुई थीं। उन्होंने प्रियंका के कमरे से महज पांच मीटर की दूरी पर सुरक्षा प्रभारी सीआरपीएफ के जवान के साथ बक-झक की।"

प्रियंका गांधी के सहयोगी ने लिखा, "वह सीआरपीएफ के जवान पर बरस पड़े और प्रियंका के कार्यक्रमों की सूची मांगी, जबकि सूची शुक्रवार को ही प्रशासन को दे दी गई थी। उन्होंने जानकारी छुपाने का आरोप लगाया और धमकी दी कि वह किसी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराएंगे। यहां तक कि इस अहाते से दो कदम भी बाहर जाने की इजाजत नहीं देंगे।"

ये भी पढ़ें:रेलवे का नया तोहफा: अब आ रही है नई तेजस, मुंबई से अहमदाबाद तक का होगा सफ़र

पुलिस से धक्का-मुक्की

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी जब CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार पूर्व IPS अधिकारी एस।आर। दारापुरी के परिवार से मिलने जा रही थीं, उस दौरान उनके काफिले को रोका गया। उनके पैदल चलने के समय भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story