×

बहुत महंगी खटिया: तभी तो विदेशों में है इतनी डिमांड, फायदे हैं अद्भुत

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में डेनियल नाम का एक आदमी भारत की देसी खटिया 990 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (65 हजार रुपए) में बेच रहा है और भारत देश में इसे आउट ओफ फॅशन मान कर इसका प्रयोग नहीं कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं खटिया पर सोने के फायदों के बारे में

Shivakant Shukla
Published on: 29 Dec 2019 7:47 AM GMT
बहुत महंगी खटिया: तभी तो विदेशों में है इतनी डिमांड, फायदे हैं अद्भुत
X

नई दिल्ली: बीते दो दशकों से देश से बहुत कुछ गायब होता दिखाई दे रहा है। चाहे वह गुल्ली डंडा का खेल हो या फिर गांवों में लालटेन का प्रकाश। ऐसे ही कई ऐसी चीजें हैं जो कि अब धीरे-धीरे लोगों से दूर होती जा रही हैं। इन्हीं चीजों में एक है खटिया ये भी अब भारत देश से तो दूर होती जा र​ही है लेकिन इसे विदेशों में खूब इस्तेमाल किया जा रहा है तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

वैसे तो प्राचीन काल से लेकर आज भी सोने के लिये खटिया का प्रयोग किया जाता है आधुनिकता की दौड़ खटिया थोड़ी पिछड़ जरूर गयी है लेकिन इसका मह्त्व उस सोने (गोल्ड) की तरह है जिसका मूल्य हमेशा बढ़ता ही रहता है।

सोना कई बीमारियों को जन्म भी देता है

आजकल भागदौड़ भरी इस दुनिया में शायद लोगों को ये नहीं मालूम कि सोना जितना लाभदायक है उतना ही कई बीमारियों को जन्म भी देता है। दिन भर काम करने के बाद लोग ज्यादा आराम पाने के लिए बेड पर सोते हैं। पहले जमाने में बुजुर्ग खाट पर सोते थे। गांवों में आज भी खाट पाई जाती है। गांवों में लोग खुद खाट बना लेते हैं, लेकिन शहरों में यह खाट महंगे दामों में मिलती दिखाई देती है। हैरानी की बात तो ये है कि विदेशों में इसकी डिमांड होने लगी है।

ये भी पढ़ें—रेलवे का नया तोहफा: अब आ रही है नई तेजस, मुंबई से अहमदाबाद तक का होगा सफ़र

बहुत महंगी खटिया: तभी तो विदेशों में है इतनी डिमांड, फायदे हैं अद्भुत बहुत महंगी खटिया: तभी तो विदेशों में है इतनी डिमांड, फायदे हैं अद्भुत

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में डेनियल नाम का एक आदमी भारत की देसी खटिया 990 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (65 हजार रुपए) में बेच रहा है और भारत देश में इसे आउट ओफ फॅशन मान कर इसका प्रयोग नहीं कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं खटिया पर सोने के फायदों के बारे में

खाट पर सोने के फायदे:-

1. जब हम सोते हैं तब माथा और पांव के मुकाबले पेट को अधिक खून की जरूरत होती है। इसलिए सोते समय खटिया की जोली ही इस स्वास्थ्य का लाभ पहुंचा सकती है।

2. खाना खाकर सोने के बाद खाना पचाने के लिए पेट को ज्यादा खून की जरूरत होती है। खाट पर सोने से पेट को सही मात्रा में खून मिलता है, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है।

ये भी पढ़ें—लखनऊ में फिर सनसनी फैलाने की तैयारी में प्रियंका गांधी, नेताओं संग कर रहीं बैठक

बहुत महंगी खटिया: तभी तो विदेशों में है इतनी डिमांड, फायदे हैं अद्भुत बहुत महंगी खटिया: तभी तो विदेशों में है इतनी डिमांड, फायदे हैं अद्भुत

3. खाट पर सोने से कमर दर्द, कुल्हों के दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

4. अगर आप बेड पर सारी रात करवटें बदलते रहते हैं, तो एक बार खाट पर सो कर देखें। आपको बहुत अच्छी नींद आएगी।

5. खाट पर सोने से हमारे रीड की हड्डी मजबूत होती है।

6. खाट पर सोने से दिन भर की थकावट चुटकियों में दूर हो जाती है।

7. पलंग के नीचे अंधेरा होता है, उसमें रोग के किटाणु पनपते है, वजन में भारी होता है तो रोज रोज सफाई नही हो सकती। खटिया को रोज सुबह खडा कर दिया जाता है और सफाई भी हो जाती है, सुरज की धुप बहुत बढिया कीटनाशक है, खटिए को धुप में रखने से खटमल, कीटाणु आदि भी नही पड़ते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story