×

रूस और चीन के साथ होने वाली इस बैठक पर भारत ने लिया बड़ा फैसला

चीन- भारत के बीच विवाद चरम पर है। दोनों देशों की सीमाओं पर माहौल गरम है। इससे दोनों देश के आर्थिक समझौते पर असर पड़ा है। विदेश मंत्रालय ओर से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को चीन सीमा विवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थाई सदस्यता सहित कई मुद्दों पर बातचीत की।

suman
Published on: 18 Jun 2020 3:22 PM GMT
रूस और चीन के साथ होने वाली इस बैठक पर भारत ने लिया बड़ा फैसला
X

नई दिल्ली : चीन- भारत के बीच विवाद चरम पर है। दोनों देशों की सीमाओं पर माहौल गरम है। इससे दोनों देश के आर्थिक समझौते पर असर पड़ा है। विदेश मंत्रालय ओर से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को चीन सीमा विवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थाई सदस्यता सहित कई मुद्दों पर बातचीत की।

यह पढ़ें...सीमा पर तनाव: भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, चीन ने साजिश की थी हिंसा

सीमा पर तनाव को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दूतावासों तथा विदेश कार्यालयों के माध्यम से नियमित संपर्क में हैं और जमीनी स्तर पर भी संपर्क कायम रख रहे हैं। सीमा के मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कामकाजी प्रणाली समेत हमारी अन्य स्थापित कूटनीतिक प्रणालियों पर बातचीत जारी है।

23 जून को रूस और चीन के साथ आभासी बैठक

एलएसी पर चल रहे विवाद के बीच 23 जून को रूस और चीन के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली आरआईसी की आभासी बैठक में भारत भाग लेगा। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने की है, इस आभासी बैठक में भारत भाग लेगा और कोविड-19 समेत कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात करेगा। इस दौरान मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि पहली बार यहां भारत के पक्ष में इतने वोट पड़े हैं।

यह पढ़ें...चीन सीमा पर तनाव: रूस से लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत, वायुसेना की बड़ी तैयारी

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) ने कहा, 'यह संयुक्त राष्ट्र में भारत की सद्भावना को दिखाता है और परिषद के काम में योगदान देने के लिए भारत की क्षमताओं पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विश्वास को दोहराता है।विदेश मंत्रालय ने कोविड-19 पर बात करते हुए कहा कि इसने हमें नई खोज और आविष्कार करने और दुनिया को एकजुट होने का मौके दिए।

suman

suman

Next Story