×

Sakshi Murder Case: साहिल… बेवफा साक्षी को चाकुओं से गोदा, दोनों के बीच दूरियों में जगह बनाने वाला झबरू मौत की वजह!

Sakshi Murder Case Update: साक्षी मर्डर केस में पुलिस ने सीन री-क्रिएट किया। इसके साख ही केस में अब तीसरे शख्स की भई एंट्री हुई है।

Snigdha Singh
Published on: 31 May 2023 5:11 PM GMT (Updated on: 31 May 2023 5:12 PM GMT)
Sakshi Murder Case: साहिल… बेवफा साक्षी को चाकुओं से गोदा, दोनों के बीच दूरियों में जगह बनाने वाला झबरू मौत की वजह!
X
Sakshi(File Photo) Sahil (Image: Social Media)

Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली साक्षी मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया। हत्यारे साहिल को शाहबाद डेयरी ले जाकर उसी अंदाज में पुलिस ने पूरा सीन तैयार कराया। री-क्रिएशन में पता चला कि साहिल अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से ही मौजूद होता है। कई दोस्तों के साथ खड़े होकर बात करता है। इसके बाद वह आगे बढ़कर उसका रास्त देखता है। काफी देर तक वहीं घूमता रहता है। वहीं कुछ देर बाद दूसरी तरफ से साक्षी आ रही होती है। जैसे ही साक्षी आती है तो उसे पकड़ कर हमला कर देता है।

पुलिस के अनुसार साहिल पहले साक्षी को दीवार पर किनारे सटा चाकुओं से करीब 35 से अधिक वार करता है। इसमें साक्षी के पास खुद को बचाने या भागने का भी मौका नहीं था। चाकुओं लगातार वार के बाद साक्षी नीचे गिर जाती है तो पास में ही पड़े पत्थर को उठाकर उससे कुचलता है। इस दौरान लोग अगल बगल से निकल रहे हैं। कुछ दूरी पर उसके दोस्त भी वहीं खड़े हैं। रीक्रिएशन के बाद पुलिस अब उन लड़कों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है,जो उस वक्त वहां खड़े थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द मामले की चार्जशीट तैयार कर दी जाएगी। मालूम हो कि साहिल हत्या करने के बाद बुलंदशहर अपनी बुआ के घर छुपने के लिए भाग गया था। वहीं से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दोनों की लव स्टोरी में झबरू कौन?

साहिल द्वारा दी जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि साक्षी का तीन लोगों से अफेयर था। साहिल से पहले उसका प्रवीण नाम के लड़के अफेयर चल रहा था, जिसके नाम का टैटू हाथ में बनवा रखा था। इसके बाद जून 2021 में साहिल से दोस्ती हुई लेकिन बीच में उससे (प्रवीण) भी बात करने लगी थी, दोनों के बीच इस वजह से लड़ाई होती थी। इसके बाद साक्षी ने साहिल से दूरियां कर ली और झबरू से दोस्ती। साहिल ने पुलिस को बताया कि झबरू शाहबाद डेयरी के जेजे कॉलोनी का एक दबंग लड़का है। उससे साक्षी का अफेयर चलने लगा। उसने साहिल से कहा था साक्षी से दूर रहे नहीं तो जान से मार देगा।

साहिल का कहना है कि इसी डर से उसने साक्षी की हत्या करना का सोच लिया था। पहली बात तो ये थी साक्षी की इस तरफ बेवफाई और दूसरा अपनी जान की परवाह करते हुए उसने साक्षी को ही मारना बेहतर समझा। प्लान के तहत उसने 28 मई को शाहबाद डेयरी जेजे कॉलोनी चाकुओं से वारकर और पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story