×

कंगना के सख्त तेवर देखकर संजय राउत की अक्ल आई ठिकाने, अब कही ऐसी बात

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले पर सवाल उठाने वाली फिल्म एक्ट्रेस कांग्रेस रनौत शिवसेना नेता संजय राउत के निशाने पर हैं।

Newstrack
Published on: 5 Sep 2020 11:54 AM GMT
कंगना के सख्त तेवर देखकर संजय राउत की अक्ल आई ठिकाने, अब कही ऐसी बात
X
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत लगातार जांच पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे भी किये हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले पर सवाल उठाने वाली फिल्म एक्ट्रेस कांग्रेस रनौत शिवसेना नेता संजय राउत के निशाने पर हैं।

संजय राउत लगातार कंगना के बयानों को लेकर उन पर हमला बोल रहे हैं। हालांकि शनिवार को संजय राउत के रुख में थोड़ी नरमी नजर आई। राउत ने कहा कि कंगना से कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है। यह महाराष्ट्र का मामला है। इस पर पूरे महाराष्ट्र के लोगों को एक साथ आगे आना चाहिए।

शिवसेना नेता ने ये भी कहा कि कंगना को अपने ट्विटर हैंडल का उपयोग खुद करना चाहिए, किसी राजनीतिक पार्टी को अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह शिवसेना का मुद्दा नहीं है।

Sushant Singh Rajpoot सुशांत सिंह राजपूत की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, किया ये बड़ा एलान, इन्हें मिलेगी नौकरी

कब और कैसे शुरू हुई थी कंगना और संजय के बीच वार

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत लगातार जांच पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे भी किये हैं।

संजय राउत ने शुक्रवार को कहा था कि मुंबई मराठी मानुष के बाप की है। शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को खत्म किए बिना नहीं रुकेगी।

संजय राउत ने ट्वीट किया कि मुंबई मराठी मानुष के बाप की है। जिनको यह मंजूर नहीं, वो बताए उनका बाप कौन है। शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को खत्म किए बिना नहीं रुकेगी। उन्होंने अपनी इस लाइन के साथ 'प्रॉमिस' भी लिखा।

यह भी पढ़ें…शोविक-मिरांडा खोलेंगे रिया की पोल, आज कोर्ट में पेशी, हो सकती है गिफ्तारी

Sushant Singh and Rhea सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की फोटो(साभार -सोशल मीडिया)

कंगना ने संजय राउत पर लगाया धमकाने का आरोप

कंगना का आरोप है कि संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा है कि वे मुंबई जरूर जाएगी।अगर किसी में दम है तो उन्हें रोककर दिखाए।

उन्होंने मुंबई की पीओके से तुलना की थी तब से विवाद जारी है। कंगना का यह बयान शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ था।

कंगना रनौत ने शुक्रवार को कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

यह भी पढ़ें…राज्य में मातम: बिछ गए लाशों के ढेर, भयानक हादसे से मचा कोहराम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story