×

सऊदी और यूएई ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, भारत को होगा ये बड़ा फायदा

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मिलकर पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। ये दोनों देश पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत के महाराष्ट्र शहर में 70 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं।

Aditya Mishra
Published on: 29 Nov 2019 11:59 AM GMT
सऊदी और यूएई ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, भारत को होगा ये बड़ा फायदा
X

नई दिल्ली: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मिलकर पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। ये दोनों देश पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत के महाराष्ट्र शहर में 70 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं। ये निवेश रिफाइनरी के क्षेत्र में होगा। इस विषय में भारत के साथ दोनों देशों ने चर्चा भी की है।

यूएई में सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान और अबू धाबी राजकुमार मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच बुधवार शाम हुई। बैठक के बाद ये बातें निकलकर सामने आई हैं। बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर चर्चा की।

जिसके तहत भारतीय बाजार के लिए सऊदी और यूएई कच्चे तेल की प्रतिदिन 600,000 बैरल की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगा। इससे पहले 2018 में रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स को विकसित करने की घोषणा की गई थी।

यह परियोजना एक सहायता संघ (कंसोर्टियम) द्वारा चलाई जाएगी और इसमें सऊदी अरामको और एडीएनओसी शामिल हैं लेकिन अभी तक इसके लिए भूमि नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें...सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान के साथ रिलेशन में है ये एक्ट्रेस! पिता ने बताई ये कहानी

तेल कंपनी आरामको को फायदा

सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको की कीमत शेयर बाज़ार 1.6 से 1.7 लाख करोड़ अमरीकी डॉलर के बीच आंकी गई है। हालांकि, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने साल 2016 में कंपनी का मूल्यांकन 2 लाख करोड़ डॉलर रहने की संभावना जताई थी।

मूल्यांकन के बाद ये सऊदी कंपनी अपने 1.5 फीसदी शेयरों को शेयर बाज़ार में उतारेगी। लेकिन सऊदी अरब की इस कंपनी की कमाई लंबे समय से एक रहस्य बनी हुई थी. यहां की सरकार हमेशा इसे छुपाकर रखती थी।

मगर हाल ही में सऊदी सरकार ने कहा है कि पिछले साल इस कंपनी को 111.1 अरब डॉलर का मुनाफ़ा हुआ. कहा जा रहा है कि यह किसी भी एक कंपनी की सबसे बड़ी कमाई है।

ये भी पढ़ें...सऊदी अरब और रूस के बीच हुए कई बड़े समझौते

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story