×

सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान के साथ रिलेशन में है ये एक्ट्रेस! पिता ने बताई ये कहानी

ताकतवर नेताओं में शामिल सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अफेयर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। उनके अफेयर की चर्चा किसी और से नहीं बल्कि अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान से है।

Dharmendra kumar
Published on: 31 Oct 2019 11:14 AM GMT
सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान के साथ रिलेशन में है ये एक्ट्रेस! पिता ने बताई ये कहानी
X

नई दिल्ली: ताकतवर नेताओं में शामिल सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अफेयर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। उनके अफेयर की चर्चा किसी और से नहीं बल्कि अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान से है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोहम्मद बिन सलमान और लिंडसे लोहान की नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रिंस सलमान अपने निजी जेट से एक्ट्रेस से मिलने के लिए जाते हैं और उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। यह भी दावा किया गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने लिंडसे को एक क्रेडिट कार्ड भी गिफ्ट में दिया।

यह भी पढ़ें...क्या रात में फल खाना सेहत के लिए है सही? जानें यहां

अफेयर की चर्चा के बीच लिंडसे लोहान के पिता ने इस रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक दोस्त हैं। लिंडसे के मध्य पूर्व में कई शक्तिशाली लोग दोस्त हैं।

लिंडसे के पिता ने कहा कि प्रिंस सलमान से वह मध्य पूर्व में शरणार्थियों की मदद करने के लिए काम करने के दौरान मिलीं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद बिन सलमान के साथ लिंडेसा का रिश्ता बहुत रुहानी और सम्मानजनक रिश्ता है।

यह भी पढ़ें...भारी लहंगा-बोल्ड एक्ट्रेस! चल रही कई घंटो से इसकी तेजी से तैयारी, मचेगा धमाल

माइकेल लोहान ने कहा कि उनकी बेटी प्रिंस सलमान के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मध्य-पूर्व के लोगों की भलाई, खासकर शरणार्थियों के लिए काम कर रही हैं।

माइकेल लोहान

तो वहीं लोहान के रिप्रेजेंटेटिव ने इन खबरों का खारिज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों की सिर्फ एक बार मुलाकात हुई है। एक साल पहले फार्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स रेस के दौरान मिले थे।

यह भी पढ़ें...नच बलिए 9: प्रिंस और युविका बने विनर, ये रही रनरअप की लिस्ट!

लोहान के पिता ने आरोप लगाया कि कोई भी उसके बार में यह नहीं लिखता है कि वह सीरिया में कितना अच्छा काम कर रही है। हर कोई सिर्फ नकारात्मक खबरें प्रकाशित करता है और हर कोई उसे सुनना चाहता है।

यह भी पढ़ें...एक्टर की कार एक्सीडेंट में मौत, शोक में डूबी पूरी फिल्म इंडस्ट्री

बता दें कि सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान पर पत्रकार जमाल खाशोग्जी की हत्या का आरोप है। लोहान के पिता ने इन आरोपों पर इनमें से कोई भी आरोप सच साबित नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि लिंडसे कहती हैं कि क्राउन प्रिंस बहुत अच्छे इंसान हैं। वह सुरक्षित महसूस करती है, उसके आस-पास भले लोग हैं और वह जानती है कि उसे क्या करना है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story