×

क्या रात में फल खाना सेहत के लिए है सही? जानें यहां

हम में से अधिकतर लोगों को रात में कुछ मीठा खाने की लालसा (craving) होती है और अगर आप वेट लॉस मिशन पर हैं तो आप अपने क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए फल का सहारा जरुर लेंगे।

Shreya
Published on: 31 Oct 2019 9:13 AM GMT
क्या रात में फल खाना सेहत के लिए है सही? जानें यहां
X
क्या रात में फल खाना सेहत के लिए है सही? जानें यहां

हम में से अधिकतर लोगों को रात में कुछ मीठा खाने की लालसा (craving) होती है और अगर आप वेट लॉस मिशन पर हैं तो आप अपने क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए फल का सहारा जरुर लेंगे। फल स्वस्थ, जूसी, पौष्टिक और प्राकृतिक रुप से मीठे होते हैं और निश्चित तौर पर अन्य शर्करा वाले पर्दाथों की तुलना में बेहतर होते हैं। लेकिन ये हमेश एक चर्चा का विषय रहा है कि क्या रात में फल खाना अच्छा होता है या नहीं?

खाने और फल के टाइम में हो गैपिंग

आयुर्वेद के अनुसार, आपके खाने और फलों के बीच थोड़ा सा गैप होना चाहिए। क्योंकि दोनों का पाचन तंत्र पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। प्राचीन चिकित्सा प्रणाली ये भी बताते हैं कि लोगों को अपने बिस्तर पर जाने से लगभग 3-4 घंटे पहले भोजन का सेवन करना चाहिए। अगर दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो हमारा शरीर पहले फलों को पचाता है। इससे अपच होगा और आपकी बॉडी भोजन के पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप ने दिया झटका! ऐप के जरिये सुनी जा रही थीं प्राइवेट बातें

सोने से पहले फल खाने से नहीं आएगी नींद

कुछ लोगों का ये भी मानना है कि बिस्तर पर जाने से ठीक पहले फल खाने से नींद आएगी, लेकिन इसका बिल्कुल अपोजिट होता है। फल बॉडी में शुगर को रिलीज करते हैं, जो कि आपकी एनर्जी को बढ़ाएगा और आपको सोने में मुश्किल होगी।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप रात में फल नहीं खा सकते हैं। लेकिन आपको इसके लिए सावधान रहना होगा। इसके लिए आपको अपने खाने के कम से कम 30 मिनट बाद फल खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: हाउसफुल-4 को दे रही ये फिल्म जोरदार टक्कर, कमाई इतने करोड़

महत्वपूर्ण है फलों का चुनाव

सोने से पहले आपका फलों का चुनाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। रात में प्लेट भर कर फल नहीं खाइए। अगर आपको मीठे के लिए क्रेविंग्स हो रही है तो केवल फल का एक टुकड़ा खाइए जिसमें कम चीनी और फाइबर अधिक हो, जैसे कि- तरबूज, नाशपाती या कीवी। साथ ही, फल खाने के तुरंत बाद न सोइए।

शाम के समय करें फलों का सेवन

आपके खाने के समय और फल के समय में अंतराल होना बेहद जरुरी है। अगर संभव हो तो आप अपने डिनर से पहले यानि शाम के समय फल का सेवन कीजिए। इस तरीके से आपका पाचन तंत्र खाने को अच्छे तरीके से पचा पाएगा।

यह भी पढ़ें: बैंकों में बड़ा बदलाव: इस बार आपके पैसों पर सीधा असर पड़ेगा

Shreya

Shreya

Next Story