×

बैंकों में बड़ा बदलाव: इस बार आपके पैसों पर सीधा असर पड़ेगा

बैंकों में 1 नवंबर से कई बदलाव होने जा रहे है। जिनका सीधा असर ग्राहको के पैसों पर पड़ने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डिपॉजिट पर ब्याज की दरेें बदल रहा है। साथ ही कुछ राज्यों में सरकारी बैंकों का खुलने और बंद करने का समय भी बदल रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 31 Oct 2019 4:57 AM GMT
बैंकों में बड़ा बदलाव: इस बार आपके पैसों पर सीधा असर पड़ेगा
X

नई दिल्ली : बैंकों में 1 नवंबर से कई बदलाव होने जा रहे है। जिनका सीधा असर ग्राहको के पैसों पर पड़ने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डिपॉजिट पर ब्याज की दरेें बदल रहा है। साथ ही कुछ राज्यों में सरकारी बैंकों का खुलने और बंद करने का समय भी बदल रहा है। तो चलिए जानते है कि आखिर क्या-क्या बदल रहा है 1 नवंबर से बैंको में।

यह भी देखें... आज से नई सुबह! लद्दाख बना केंद्रशासित प्रदेश, ये होंगे नए राज्यपाल

ये हो रहे बदलाव...

1. बैकों के समय को लेकर --

महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइम टेबल तय हो गया है। अब यहां सभी बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे। बैंकों का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही होता है।

महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइमटेबल बैंकर्स कमेटी ने तय किया है, जिसे 1 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने बैंकों के कामकाज का समय एक जैसा ही करने का निर्देश दिया था।

इसके पहले एक ही इलाके में बैंकों के कामकाज का समय अलग होता था। बदले नए टाइम टेबल के मुताबिक, बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज होगा। कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक होगा।

यह भी देखें… लगा बड़ा झटका! वरिष्ठ नेता का निधन, 3 बार राज्यसभा और 2 बार लोकसभा के सदस्य रहे

2. बदल रही ब्याज दरें--

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक हैं तो एक नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज की दर बदलने वाली है। बैंक के इस फैसले का असर 42 करोड़ ग्राहकों पर होगा।

एसबीआई की 9 अक्टूबर की घोषणा के अनुसार, एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटाकर 3.25 फीसदी कर दी गई है। एक लाख से ज्यादा के डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट को रीपो रेट से जोड़ा जा चुका है। वर्तमान में यह 3 फीसदी है।

3. लोन पर ब्याज दरें--

एसबीआई बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी हो गई है। ये नई दरें 10 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। एसबीआई बैंक ने ब्याज दरें आरबीआई (आरबीआई) के रेपो रेट घटाने के बाद किया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को दिवाली पर एक और तोहफा दिया था। आबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जिसके बाद रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी हो गई है। एसबीआई बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी हो गई है।

यह भी देखें… ऐसे ही नहीं हुई थी 34 साल पहले इंदिरा गांधी हत्या, वजह थी बहुत बड़ी

नई दरें 10 अक्टूबर से लागू हो चुकी

ये नई दरें 10 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। एसबीआई बैंक ने ब्याज दरें आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को दिवाली पर एक और तोहफा दिया था। आबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जिसके बाद रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी हो गई है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story