×

टूट गया 119 सालों का रिकार्ड, अभी नहीं थमेगा ठंड का सितम

पिछले कई दिनों से भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। ठंड के कहर ने कईयों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई प्रदेशों का पारा लगातार कई दिनों से गिरता जा रहा है। कल सोमवार को दिल्ली में ठंड ने पिछले 119 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया।

Shreya
Published on: 31 Dec 2019 3:47 AM GMT
टूट गया 119 सालों का रिकार्ड, अभी नहीं थमेगा ठंड का सितम
X

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। ठंड के कहर ने कईयों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई प्रदेशों का पारा लगातार कई दिनों से गिरता जा रहा है। कल सोमवार को दिल्ली में ठंड ने पिछले 119 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 1901 में इतनी ठंड पड़ी थी। 1901 के बाद कल पहली बार दिल्ली में दिन के वक्त तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे था। वहीं आज भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि रातभर ठंडी हवा चली है जिसकी वजह से ठिठुरन और बढ़ गई है। वहीं आज मंगलवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: CM योगी का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा- लोक सेवा के लिए धारण किया भगवा

ठंड और कोहरे के चलते सड़क, रेल, हवाई यातायात प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली में अधित कोहरा नहीं है, लेकिन यहां आने-जाने वाली कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता भी 1200 मीटर है और आसमान साफ है।

क्या है ठंड की वजह

मौसम विभाग मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता में कमी आई है, जिस वजह से उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। वहीं उत्तरी प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। साथ ही एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। लक्षद्वीप से दक्षिणी कोंकण व गोवा तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: इस देश ने भारत से सटे इलाकों में मोबाइल नेटवर्क किया बंद, एक करोड़ लोग प्रभावित

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र समेत गंगा के मैदानी इलाकों की तरफ घना कोहरे की चादर देखने को मिली। साथ ही उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

साथ ही मध्य प्रदेश में कुछ जगहों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित गंगा मैदानी इलाकों पर घना कोहरा बने रहने की संभावना है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंड जारी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में भी टूटा रिकॉर्ड

वहीं जम्मू-कश्मीर में कल यानि सोमवार को ठंड का कहर जारी रहा। जम्मू में कल रात पिछले 10 सालों में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। जम्मू में पारा गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं श्रीनगर में भी तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में पिछले 10 सालों में सबसे सर्द रात दर्ज की गई। इससे पहले 28 दिसंबर, 1998 इतनी ठंड रात देखने को मिली थी। तब पारा .9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद इतनी ठंड 31 दिसंबर, 2007 को पड़ी जब तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: 31DEC: इन 2 राशियों का उत्साह रहेगा बरकरार, जानिए कैसा रहेगा बाकी का राशिफल

Shreya

Shreya

Next Story