×

सीलमपुर हिंसा: दिल्ली पुलिस ने 2 FIR की दर्ज, 6 लोग हुए गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में कल सीलमपुर में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया। जिस पर दिल्ली पुलिस ने आज 2 FIR दर्ज की है और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Shreya
Published on: 18 Dec 2019 5:16 AM GMT
सीलमपुर हिंसा: दिल्ली पुलिस ने 2 FIR की दर्ज, 6 लोग हुए गिरफ्तार
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में कल सीलमपुर में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया। जिस पर दिल्ली पुलिस ने आज 2 FIR दर्ज की है और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जाफराबाद झड़प मामले में दंगे भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर 2 FIR दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

जाफराबाद और सीलमपुर से हिंसा की शुरुआत

बता दें कि, मंगलवार की दोपहर में उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में हिंसा फैल गई। हिंसा की शुरुआत जाफराबाद और सीलमपुर इलाके से 1 बजे के आसपास हुई। इसके बाद यह हिंसा और आगजनी वेलकम, शास्त्री पार्क इलाकों में फैल गई।

हिंसा की शुरुआत एक स्कूल बस पर हमले से हुई। हमलावरों ने पथराव करके बस के शीशे चकनाचूर कर दिए। इसके बाद भीड़ ने राहगीरों को निशाना बनाया। उपद्रवियों के हमले से बचने के लिए राहगीरों को वाहन छोड़कर मौके से जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें: जामिया हिंसा: गौतम गंभीर ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- पुलिस….

डीसीपी कार्यालय के आसपास पथराव

भीड़ ने उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी कार्यालय के आसपास जमकर पथराव किया। जाफराबाद थाने के बाहर पार्किंग में खड़े वाहनों को आग लगा दी। उपद्रवियों के हमले से दिल्ली पुलिसकर्मी भी खुद को नहीं बचा पाए। हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को पुलिस वाले इलाज के लिए ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, क्योंकि भीड़ सीधे-सीधे पुलिस और आम नागरिकों को ही निशाना बना रही थी।

पुलिस ने जब लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ने की नाकाम कोशिश भी की, इससे गुस्साई भीड़ पुलिस पर दोबारा पथराव करने लगी। इस हमले के दौरान पुलिस वाले भीड़ को लाउडस्पीकरों पर शांत रहने और पीछे हट जाने की अपील की। कई मेट्रो के भी कई स्टेशन एहतियातन तुरंत बंद कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: सीलमपुर हिंसा: बस ड्राइवर ने भीड़ से ऐसे बचाई स्कूली बच्चे की जान

पुलिस ने दागे 75 आंसू गैस के गोले

वहीं जामिया हिंसा में पुलिस द्वारा दर्ज FIR के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 75 आंसू गैस के गोले दागे। दर्ज FIR के मुताबिक जामिया यूनिवर्सिटी के 7-8 छात्रों के समेत अन्य लोगों ने भी पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी की। पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी यूनिवर्सिटी गेट के अंदर से की गई थी।

10 लोग गिरफ्तार, 2 FIR

ये लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जामिया नगर इलाके में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं, इनमें से कोई भी यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं है। बता दें कि साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 FIR दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस: दोषी पूर्व BJP विधायक के लिए CBI चाहती है ऐसी सजा

Shreya

Shreya

Next Story