×

इतिहास रचने वाला ये बच्चा, सिर्फ 7 साल की उम्र में अफ्रीका की चोटी पर लहराया झंडा

हैदराबाद के इस बच्चे ने यह कारनामा अपनी बड़ी ही छोटी उम्र में कर दिखाया है। विराट ने किलिमंजारों पर यह चढ़ाई महज सात साल की उम्र में कर दिखाई है। यह किसी अजूबे से कम नहीं लग रहा है।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 8:54 AM GMT
इतिहास रचने वाला ये बच्चा, सिर्फ 7 साल की उम्र में अफ्रीका की चोटी पर लहराया झंडा
X
बच्चा, सिर्फ 7 साल की उम्र में अफ्रीका की चोटी पर लहराया झंडा photos (social media)

तेलंगाना : भारत में कई ऐसे लोग है जो अपने काम से देश का मान बढ़ाते रहते हैं। इनमे से एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है। आपको बता दें कि इस सात साल के बच्चे ने नया कीर्तिमान रच कर देश का नाम रोशन किया है। इस बच्चे ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर चढ़ाई कर भारत में इतिहास रच दिया है। इस बच्चे का नाम विराट चंद्रा है जिसने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। इसके साथ अपने देश का झंडा लहराया है।

सात साल के बच्चे ने अफ्रीका की किलिमंजारों पर लहराया तिरंगा

हैदराबाद के इस बच्चे ने यह कारनामा अपनी बड़ी ही छोटी उम्र में कर दिखाया है। विराट ने किलिमंजारों पर यह चढ़ाई महज सात साल की उम्र में कर दिखाई है। यह किसी अजूबे से कम नहीं लग रहा है। विराट चंद्रा ने भारत का यह झंडा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर लहराया है। जो देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

किलिमंजारों पर चढ़ने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा

विराट किलिमंजारों पर चढ़ने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के लोगों में से एक है। इनके कोच भारत बताते हैं कि उन्होंने सारी सावधानी बरती थी और यह भी कहा था कि अगर अफ्रीका की इस चोटी पर चढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की असहजता महसूस होगी तो हम वापस लौट चलेंगे। लेकिन विराट ने काफी बहादुरी के साथ इस चढ़ाई को पूरा किया। हमारे साथ - साथ पूरे देश को काफी गर्व महसूस कराया।

kilimanjaro

ये भी पढ़े....बांकुरा की रैली में ममता बोलीं- BJP वाले पैसे दें तो ले लेना लेकिन वोट TMC को ही देना

कोच भारत ने बताई यह बात

विराट के कोच भारत ने कहा " मैंने कई लोगों को अपने लक्ष्य से पीछे हटते हुए देखा है। लेकिन विराट ने हर दिन समय से अपने प्रशिक्षण पर आता था। आपको बता दें कि इस प्रशिक्षण में विराट रोज 6 किमी दौड़ते थे इसके साथ पहाड़ियों पर चढ़ना और योग करना रोज के प्रशिक्षण में शामिल था।" भारत बताते हैं कि उन्होंने विराट के क्षमता की जांच करने के लिए उसे एक महीने का प्रशिक्षण देने का फैसला किया था। जिसमें 7 साल का विराट चंद्रा सफल रहा।

ये भी पढ़े....AAP का बड़ा ऐलान, पंजाब चुनाव के लिए चुना CM कैंडिडेट, ये होगा चेहरा

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story