×

शाहीन बाग में मचा बवाल: भारी संख्या में तैनात पुलिस बल, आई बड़ी खबर

देश में महामारी के चलते एक बार फिर से नागरिकता संसोधन कानून(सीएए) के खिलाफ महिलाएं शाहीन बाग में धरने पर बैठने जा रही हैं। हालांकि इस बारें में जानकारी मिलते ही पुलिस ने पुराने धरनास्थलों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jun 2020 9:49 AM GMT
शाहीन बाग में मचा बवाल: भारी संख्या में तैनात पुलिस बल, आई बड़ी खबर
X
शाहीन बाग में मचा बवाल: भारी संख्या में तैनात पुलिस बल, आई बड़ी खबर

नई दिल्ली : देश में महामारी के चलते एक बार फिर से नागरिकता संसोधन कानून(सीएए) के खिलाफ महिलाएं शाहीन बाग में धरने पर बैठने जा रही हैं। हालांकि इस बारें में जानकारी मिलते ही पुलिस ने पुराने धरनास्थलों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। अभी लॉकडाउन हटकर अनलॉक-1 लगा हैं, लेकिन कोरोना का संक्रमण तब भी बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन इन हालातों में धरना देश के संकट को और बढ़ाने के बराबर है।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तानी लड़की से इश्क: भूल गया सारी सरहदें, इस देश से पैदल पहुंचा ये लड़का

100 पुलिसवालों ने मोर्चा संभाला

मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि दिल्ली के शाहीन बाग में चुपचाप तरीके से दोबारा फिर से धरना शुरू करने की तैयारी चल रही है। यहां पर फिलहाल तकरीबन 100 पुलिसवालों ने मोर्चा संभाल लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ महिलाएं यहां इकट्ठा भी हो गई थीं। जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। वहीं मौके पर ज्वाइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें...तबाह हो रहा शहर: सरकार लगातार खाली करवा रही घर, मौत का कहर जारी

खुफिया विभाग को भी अलर्ट

कोई भी बवाल या दंगा न हो और किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुलिस ने शाहीन बाग के साथ ही जामिया और उसके आसपास भी सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाहीन बाग में बीते कुछ दिनों से सीमित संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे थे। यह लोग बैठकें भी कर रहे थे लेकिन धरने पर नहीं बैठ रहे थे। लेकिन आज जब धरने पर बैठने की खबर मिली तो तुरंत पुलिस वहां पहुंची और धरनास्थल को चारों तरफ से कवर कर लिया है।

ये भी पढ़ें...बैंक ग्राहको को झटका: आज से लागू किया नियम, बचत खातों पर नई मुसीबत

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story