×

सुनंदा पुष्कर केस: बुरा फंसेंगे शशि थरूर, पुलिस ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर ने दिल्ली के पांच सितारा होटल में 17 जनवरी 2014 को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद सुनंदा पुष्कर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर लगा है।

Manali Rastogi
Published on: 31 Aug 2019 10:24 AM GMT
सुनंदा पुष्कर केस: बुरा फंसेंगे शशि थरूर, पुलिस ने लगाए ये आरोप
X
सुनंदा पुष्कर केस: बुरा फंसेंगे शशि थरूर, पुलिस ने लगाए ये आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली की कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने ये साफ तौर पर कह दिया है कि सुनंदा पुष्कर केस में शशि थरूर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होना चाहिए। पुलिस का कहना है कि 498ए, 306 के तहत थरूर के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। बता दें, 17 अक्टूबर को कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई करने वाली है।

यह भी पढ़ें: भारत से डर ही गया पाकिस्तान! निकल गई सारी हेकड़ी

हालांकि, इस मामले में शशि थरूर के वकील विकास पाहवा का कहना है कि दिल्ली पुलिस उनके थरूर पर गलत आरोप लगा रही है। पाहवा ने कहा कि अभियोजक चार्जशीट के उलट बात कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि थरूर पर जो आरोप अभियोजक ने लगाए हैं, वो सभी गलत और बेतुके हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ा धमाका! ब्लास्ट में उड़ गए 12 लोग, कई घायल

दिल्ली पुलिस ने आरोप अपने आप ही तय कर लिए और उनके हिसाब से ही पुलिस अब टुकड़ों-टुकड़ों में बात कर रही है, जोकि विधि के सिद्धांत के खिलाफ है। शशि थरूर के वकील पुलिस पर ये भी आरोप लगाया कि पुलिस साइकोलॉजिक ऑटोस्पी करने वाले विशेषज्ञों की राय के बारे में किसी तरह की कोई बात नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: जान लो! NRC की कहानी, इस वृद्ध ने बढ़ाया था कदम

बता दें, शशि थरूर के वकील ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि साइकोलॉजिक ऑटोस्पी करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि ये मामला न तो हत्या का है और न ही खुदकुशी का बल्कि इसकी वजह कुछ और अज्ञात जैविक हो सकती है। मगर पुलिस इस बारे में कोई बात नहीं कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

Next Story