×

इस राज्य में कोरोना संकट के बीच आक्सीजन की भारी किल्लत, सरकार की उड़ी नींद

भारत में कोरोना के केस तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। रोज बड़ी संख्या में नये केस मिलने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल तक मरीजों से भरे पड़े हैं।

Newstrack
Published on: 10 Sep 2020 7:22 AM GMT
इस राज्य में कोरोना संकट के बीच आक्सीजन की भारी किल्लत, सरकार की उड़ी नींद
X
इस बीच मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर आ रही है जो लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर सकती है। दरअसल यहां पर कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

भोपाल: भारत में कोरोना के केस तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। रोज बड़ी संख्या में नये केस मिलने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल तक मरीजों से भरे पड़े हैं।

इस बीच मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर आ रही है जो लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर सकती है। दरअसल यहां पर कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

जिस तरह से कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते ही जा रहे हैं उससे ऑक्सीजन की डिमांड भी तेजी के साथ बढ़ती ही चली जा रही है। प्रदेश में देवास, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी समेत कई जिलों में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है।

Corona Test मरीज का इलाज करते डॉक्टर की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र सरकार ने लगाई रोक

महाराष्ट्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर सरकार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के प्लांट में ऑक्सीजन के उत्पादन के बाद दूसरे राज्यों में आपूर्ति पर रोक लगा दी है। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात कर इस बारें में अवगत कराया है।

यहां ये भी बता दें कि प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी के लिए सरकार ने आईएएस धनराजू एस को नोडल अफसर बनाया है। साथ ही सरकार ने सभी इंडस्ट्री को कहा है कि वह ऑक्सीजन की खपत को घटाकर पहले मेडिकल के क्षेत्र के लिए इसे सुनिश्चित कराएं।

ऑक्सीजन की संभावनाओं को टटोलने में भी सरकारी अमला जुट गया है। प्रदेश के जबलपुर समेत तकरीबन 15 जिलों में महाराष्ट्र से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है।

ऐसे में सरकार अब ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कवायद में जुट गई है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार से बात कर ऑक्सीजन की सप्लाई को सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर राशिफल: वृष राशि के जातक को मिलेगा आराम, जानें बाकी का हाल

Corona मरीज का कोरोना टेस्ट करते डॉक्टर की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

सरकार के लिए बनी चिंता का सबब

मध्य प्रदेश में अभी ऑक्सीजन की डिमांड छत्तीसगढ़ गुजरात और महाराष्ट्र से पूरी हो रही है, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार के ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाने के बाद ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने में हर दिन 90 टन ऑक्सीजन की डिमांड रही है, लेकिन अब यह तेजी के साथ बढ़ रही है। ऑक्सीजन की बढ़ती डिमांड सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इस दिन से खूलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, गाइडलाइन हुई जारी

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी को पूरा कर लिया जाएग। महाराष्ट्र सरकार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बात करेंगे और ऑक्सीजन की सप्लाई को सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है की संघीय ढांचे में राज्यों को परस्पर सहयोग करना होता है और इसी के तहत प्रदेश सरकार महाराष्ट्र सरकार से ऑक्सीजन की सप्लाई को शुरू करने को लेकर चर्चा करेगी।

यह भी पढ़ें: गलवान जैसी झड़प का था चीन का इरादा, रॉड और भाला लेकर की थी घुसपैठ

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story