×

मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने बेटे को दिया जन्म

आकाश और श्लोका की शादी मार्च के महीने में जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। इस आलीशान जश्न में बड़े-बड़े बिजनेसमैन से लेकर नेता और बॉलीवुड के बड़े-छोटे सभी सितारों ने शिरकत की थी।

Newstrack
Published on: 10 Dec 2020 11:05 AM GMT
मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने बेटे को दिया जन्म
X
नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनने से बेहद खुश हैं। मां और बच्चा ठीक हैं। इस नए सदस्य के आगमन से मेहता और अंबानी परिवार में अपार खुशी का माहौल है।

मुंबई: अंबानी परिवार के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। पूरे परिवार के लिए आज खुशियां मनाने का दिन है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता माता-पिता बन गए हैं।

श्लोक ने आज यानी 10 दिसम्बर को बेटे को जन्म दिया। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार काफी ज्यादा खुश है। आकाश और श्लोका को बधाईयां मिल रही हैं।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता की तरफ से बकायदा बयान जारी कर इस बारें में लोगों को जानकारी दी गई है। जिसमें ये बताया गया है कि भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं।

निवेशकों का तांता: रिलायंस रिटेल में 9,555 करोड़ का इंवेस्टमेंट, कंपनी कर रही तरक्की

shloka मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने बेटे को दिया जन्म (फोटो:सोशल मीडिया)

अंबानी परिवार में धूमधाम से किया गया बच्चे का स्वागत

नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनने से बेहद खुश हैं। मां और बच्चा ठीक हैं। इस नए सदस्य के आगमन से मेहता और अंबानी परिवार में अपार खुशी का माहौल है। धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के पर-पोते का स्वागत ख़ुशी से किया गया है।

अंबानी का नया प्लान: किसानों को होगा फायदा, बिल गेट्स की कंपनी में करेंगे निवेश

akash ambani मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने बेटे को दिया जन्म (फोटो:सोशल मीडिया)

मार्च के महीने में जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुई थी दोनों की शादी

बताते चलें कि आकाश और श्लोका की शादी मार्च के महीने में जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। इस आलीशान जश्न में बड़े-बड़े बिजनेसमैन से लेकर नेता और बॉलीवुड के बड़े-छोटे सभी सितारों ने शिरकत की थी।

इतना ही नहीं यूके के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी अपनी पत्नी संग आकाश और श्लोका की शादी में आए थे। श्लोका मेहता, फेमस डायमंड व्यापारी रसल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका पेशे से एक बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 2019 में नीता और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से शादी की थी।

Reliance Jio 5G: अगले साल लॉन्च होगा, मुकेश अंबानी ने दिया यह बड़ा संकेत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story