×

बॉर्डर पर खूनी झड़प: 20 चीनी सैनिक बुरी तरह घायल, भारत ने मार भगाया सभी को

सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच जोरदार झड़प हुई है। चीन के सैनिक बीते कई दिनों से नापाक साजिश रच रहे थे। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले भारत और चीन के सैनिकों के बीच भीषण झड़प हो गई है। दोनों सेनाओं के सैनिक आपस में भीड़ गए हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Jan 2021 5:38 AM GMT
बॉर्डर पर खूनी झड़प: 20 चीनी सैनिक बुरी तरह घायल, भारत ने मार भगाया सभी को
X
चीन और भारत के सैनिक आपस में भीड़ गए हैं। इस झड़प के बारे में बताया जा रहा कि इसमें भारतीय सेना के 4 और चीन की सेना के 20 जवान घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(LAC) पर चीन और भारत के बीच जारी तनातनी के बीच बड़ी खबर आ रही है। सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच जोरदार झड़प हुई है। चीन के सैनिक बीते कई दिनों से नापाक साजिश रच रहे थे। पिछले तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीन की सेना ने एलएसी(LAC) की यथास्थिति को बदलने की कोशिशे की थी। और उसके कुछ सैनिक भारतीय इलाकों में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जिसके चलते भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को रोक लिया था। जिसके बाद आज सेनाओं के बीच झड़प हुई है।

ये भी पढ़ें... चीन सीमा सुरक्षा मुद्दे पर राहुल का तंज, बार्डर भूलकर किसानों को रोक रही सरकार

चीन की सेना के 20 जवान घायल

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले भारत और चीन के सैनिकों के बीच भीषण झड़प हो गई है। दोनों सेनाओं के सैनिक आपस में भीड़ गए हैं। इस झड़प के बारे में बताया जा रहा कि इसमें भारतीय सेना के 4 और चीन की सेना के 20 जवान घायल हो गए हैं।

लेकिन नाकूला में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन झड़प शांत हो गई है। ऐसे में भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बाद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

dispute फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...चीनी गांव: भाजपाइयों ने अरुणाचल में किया जोरदार प्रदर्शन, जिनपिंग का पुतला फूंका

चीन की हरकतों का पता चला

इससे पहले ही भारतीय खुफिया एजेंसियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में चीन की हरकतों का पता चला था। एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इंटेलिजेंस द्वारा भारतीय सेना की आवाजाही और सीमा पर जारी निर्माण कार्य की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि भारतीय खुफिया एजेंसी कराकोरम के पास दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ), पैंगोंग त्सो नदी के किनारे, सिक्किम और अरुणाचल में एलएसी के पास हर तरह की गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा करने में सक्षम है। लेकिन चीनी कोशिशों की जानकारी सेना के शीर्ष अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े तमाम आला-अधिकारियों तक पहुंचा दी गई थी।

ये भी पढ़ें...भारत-चीन में बड़ी बैठक: तनाव को लेकर होगी चर्चा, ये सभी होंगे शामिल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story