×

बर्फबारी-बारिश का अलर्ट: यूपी समेत इन राज्यों में बरसेगा पानी, ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलों को कम करने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मौसम ने एक बार फिर अपना रूख बदला है। जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है।

Vidushi Mishra
Published on: 23 Jan 2021 4:05 AM GMT
बर्फबारी-बारिश का अलर्ट: यूपी समेत इन राज्यों में बरसेगा पानी, ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड
X
मौसम ने एक बार फिर अपना रूख बदला है। जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है।

नई दिल्ली। पूरे देश में ठंड का कहर लगातार जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलों को कम करने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मौसम ने एक बार फिर अपना रूख बदला है। जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है। इस बारे में मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिससे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। साथ ही उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी।

ये भी पढ़ें...कंपकपाती ठंड का अलर्टः घने कोहरे- बर्फीली हवाओं का सितम जारी, ऐसा रहेगा मौसम

ठंड में फिर से बढ़ोत्तरी

सर्दी का सितम एकबार फिर बढ़ जाएगा। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। गिरते तापमान की वजह से उत्तर प्रदेश में ठंड में फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है।

winter फोटो-सोशल मीडिया

ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जाएगी। ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है।

इधर बिहार, राजधानी पटना समेत अधिकतर हिस्सों में कोहरे व धुंध के साथ आज सुबह हुई। लेकिन इसके बाद में मौसम के साफ रहने की संभावना है। वहीं पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण अभी एक-दो दिन तक सर्दी का कहर जारी रहेगा।

winter फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...होगी बर्फीली बारिश: कांपेगें यूपी समेत ये राज्य, मौसम का अलर्ट जारी

बारिश व बर्फबारी

उत्तरी क्षेत्र उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जहां 23 और 24 को अधिकतर स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार 22 सौ मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई्र है।

वहीं मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है। जिसके चलते देहरादून, हरिद्वार जिलों में 23 को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में मौसम होगा भयानक, पड़ेगी भीषण ठंड

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story