×

होगी बर्फीली बारिश: कांपेगें यूपी समेत ये राज्य, मौसम का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान बहुत नीचे आ गया और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन के लिए उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जाहिर किया है।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Jan 2021 5:28 AM GMT
होगी बर्फीली बारिश: कांपेगें यूपी समेत ये राज्य, मौसम का अलर्ट जारी
X
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 दिनों तक दिल्‍ली, उत्‍तर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।

नई दिल्‍ली। जनवरी के शुरूआत से जारी ठंड का कहर अभी आगे भी जारी रहेगा। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान बहुत नीचे आ गया और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन के लिए उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जाहिर किया है। विभाग के मुताबिक, उत्‍तरी और उत्‍तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का नीचे गिर सकता है।

ये भी पढ़ें... दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार-मौसम विभाग

कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक दिल्‍ली, उत्‍तर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही इन हिस्‍सों में तेज शीतलहर भी चलेगी। जिससे यहां ठिठुरन भी बढ़ेगी।

winter season फोटो- सोशल मीडिया

ऐसे में मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किए हैं। लोगों से सर्दी से बचने के लिए कहा गया है। जबकि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

जबकि सोमवार को लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरजाहट के साथ बारिश भी हुई है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा इसमें और गिरावट होने की संभावना जाहिर की जा रही है।

winter फोटो- सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...कोहरे चादर में लिपटा राजस्थान: बारिश और ठंड से बुरा हाल, अभी ऐसा रहेगा मौसम

कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे

बता दें, पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

गिरते तापमान की वजह से राजस्थान में शीत लहर जारी है और बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें...Weather Alert: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, 24 घंटे में होगा ऐसा मौसम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story