×

शहीद पति का शव घर पहुंचते ही पत्नी ने उठाया ये कदम, दर्दनाक कहानी जान रो देंगे

झारखंड से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक गांव में जब तिरंगे में लिपटा सैनिक का शव शव पहुंचा तो उसकी पत्नी अपना होश गंवा दिया और उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटना झारखंड के रांची जिले की है।

Dharmendra kumar
Published on: 3 Jan 2020 10:49 AM GMT
शहीद पति का शव घर पहुंचते ही पत्नी ने उठाया ये कदम, दर्दनाक कहानी जान रो देंगे
X

रांची: झारखंड से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक गांव में जब तिरंगे में लिपटा सैनिक का शव शव पहुंचा तो उसकी पत्नी अपना होश गंवा दिया और उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटना झारखंड के रांची जिले की है।

यह दिल को झकझोर देने वाली घटना झारखंड में रांची के बहेरा टोली गांव की है। मनीता उरांव के पति बजरंग उरांव सेना में थे। मिली जानकारी के मुताबिक और जम्मू कश्मीर में ही 30 दिसंबर को बजरंग की गिरकर मौत हो गई थी। सैनिक का शव गांव पहुंचने पर सैनिक की पत्नी कुएं में कूद गई। सैनिक की पत्नी की भी मौत हो गई।

बजरंग उरांव जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे। 30 दिसंबर को बजरंग उरांव की अचानक गिर जाने के बाद मौत हो गई थी। 1 जनवरी को सैनिक बजरंग उरांव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा था, हालांकि इस दुख को उनकी पत्नी नहीं बर्दाश्त कर पाई और कुएं में कूदकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें...अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, ‘हम एनआरपी नहीं भरेंगे, रोजगार मांगेंगे’

बेटे और बहू की मौत से घर वाले शोक में डूबे हुए हैं। बजरंग और मनीता की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। बजरंग के परिजनों की मानें तो 29 की रात बजरंग से फोन पर उनकी बात भी हुई थी, लेकिन 30 तारीख की सुबह उन्हें बजरंग की मौत की खबर मिली जिसके बाद से ही वो शोक के डूबे हुए थे।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी ने कहा- कृषि में सहायक टेक्नॉलजी के क्षेत्र में क्रांति की जरूरत

बजरंग के ससुराल पक्ष और मनिता के मायके वालों ने कहा है कि शादी के बाद से ही मनीता से मारपीट होती थी जिसे लेकर गांव में मुखिया के साथ बैठ पंचायती भी हुई थी। बावजूद प्रताड़ना का दौर नहीं थम रहा था। घरवालों ने मनीता की हत्या की आशंका जाहिर की है और मनीता के सास ननद और बहनोई पर आरोप लगाया है। पुलिस भी सकते में पड़ गई है और पूरे मामले के जांच में जुटी है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story