×

Sonia Akhtar in India: नोएडा आई एक और ‘सीमा‘, बच्चे संग बांग्लादेश की सोनिया अख्तर ने पार की सरहद

Sonia Akhtar in India: पाकिस्तान से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और महिला सरहद पार कर भारत चली आई।

Ashish Pandey
Published on: 22 Aug 2023 5:26 AM GMT (Updated on: 22 Aug 2023 5:27 AM GMT)
Sonia Akhtar in India: नोएडा आई एक और ‘सीमा‘, बच्चे संग बांग्लादेश की सोनिया अख्तर ने पार की सरहद
X
Sonia Akhtar Came to Noida From Bangladesh (Photo: Social Media)

Sonia Akhtar in India: पाकिस्तान से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और महिला सरहद पार कर भारत चली आई। यह महिला बांग्लादेश की है। महिला की पहचान सोनिया अख्तर के रूप में हुई है। सोनिया अपने एक साल के बेटे के साथ नोएडा आ गई है। सोनिया भारत अपने पति के लिए आई है। सोनिया से पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर वह यहां कैसे आई।

सचिन के प्यार में सीमा ने किया था सरहद पार

नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ भारत आई। वह यहां सचिन के साथ नोएडा में रह रही है। उस पर पुलिस की नजरें हैं कि क्या सीमा केवल सचिन से प्यार के चलते यहां आई या कुछ और मामला है। पुलिस इस पर जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन वहीं सीमा और सचिन को लेकर खुब चर्चाएं भी हैं। पिछले दिनों जब सचिन के पिता ने कहा कि हम लोग घर पर ही हैं। कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बार सचिन और सीमा को फिल्मों में काम करने का भी आफर आ गया।

सोनिया अख्तर की क्या है कहानी

अब बांग्लादेश की सोनिया अख्तर सरहद पार कर यूपी के नोएडा आई है। सोनिया के भारत आने का मकसत क्या है अभी कहना मुश्किल होगा। क्या सीमा की तरह सोनिया भी अपने प्रेमी से मिलने आई है। यह कहना मुश्किल है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की सोनिया अपने पति की तलाश में भारत अपने मासूम बेटे के साथ आई है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story