×

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के छह मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका के नौसैनिकों ने देश के समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से भटक कर आये तमिलनाडु के छह मछुआरों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

Roshni Khan
Published on: 12 July 2019 7:34 AM GMT
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के छह मछुआरों को किया गिरफ्तार
X

रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंका के नौसैनिकों ने देश के समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से भटक कर आये तमिलनाडु के छह मछुआरों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी देखें:अगर 1 सितम्बर तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया तो हो जायेगा रददी

रामेश्वरम में मत्स्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मत्स्य विभाग निदेशक ई. कथावरायन ने बताया कि ये मछुआरे रामानाथपुरम जिले के नम्बुथलई के रहने वाले हैं और वे बृहस्पतिवार को समुद्र में गये थे। श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में घुसने के आरोप में नेधुंतीवू के पास उन्हें हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त लगा रहे श्रीलंकाई नौसैनिकों ने अपने देश के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में इन छह मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें कंगासेंथुरई ले गये।

ये भी देखें:यूपी में बाढ़ आने की संभावना, इन जिलों में जारी हुआ हाई-अलर्ट

27 जून को कच्चातीवू तट पर मछली पकड़ने के दौरान 3,000 से अधिक मछुआरों का श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कथित रूप से पीछा किया था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story