×

मौसम ने बदली करवट: इन जगहों पर ठंड के साथ होगी तेज बारिश

सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होने से लोग ठंड से कांपने लगे है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की वजह से सर्दी बढ़ गई है।

Roshni Khan
Published on: 13 Dec 2019 11:05 AM GMT
मौसम ने बदली करवट: इन जगहों पर ठंड के साथ होगी तेज बारिश
X

लखनऊ: सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होने से लोग ठंड से कांपने लगे है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की वजह से सर्दी बढ़ गई है। वहीं दिल्ली, जयपुर समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई और ठंडी हवाएं चली जिससे लोग ठिठुरने लगे।

भारतीय मौसम विभाग में क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में तेज ठंडी हवाओं और बिजली कड़कने के साथ लगभग दो घंटे बारिश हुई। इसी के साथ हम आपको ऐसे ही कुछ और जगहों के मौसम का हाल बताते हैं।

ये भी देखें:विभिन्न दलों से आए लोगों को प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कराते पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव

उत्तराखंड

उत्तराखंड के अधिकार पर्यटक स्थल जैसे मसूरी, औली, हर्षिल, खरसाली, नागटिब्बा,चकराता, धनोल्टी, चकराता, नैनीताल, मुनस्यारी, मुक्तेश्वर,हर्षिल आदि शहर बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह से ढक गए हैं।

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट बदली और केदारनाथ-नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग के मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के बदलाव से एक ओर तापमान गिर गया है वहीं ठंड में भी इजाफा हो गया है। इधर, बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भी आवाजाही शुरू हो गई है।

पटना

पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबादी और हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज और बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद अधिक प्रभावित होगा। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना अधिक है। इसके अलावा उत्तर- मध्य बिहार के जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और दक्षिण-मध्य के जिले पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया भी प्रभावित होंगे। इन जिलों में छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी होगी।

राजस्थान

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इसके दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र से गुरुवार की शाम से मेरठ में बारिश ने दस्तक दे दी। अरब सागर से नमी ले रहे इस मौसमी सिस्टम के बीच रात में बारिश बढ़ती रही।

ये भी देखें:रेलवे नहीं कंपनियां दौड़ाएंगी ट्रेन: काम शुरू, अगले महीने से लगेगी बोली

झारखंड

झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।13 और 14 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जतायी गई है। मौसम परिवर्तन के कारण दिन में धूप बाधित होगी और ठंड के साथ कनकनी बढ़ेगी।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ले ली है। आने वाले दिनों में बफीर्ली हवाएं राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ाने जा रही हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ेगा तो अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, इस वजह से दिन में ठंड बढेगी।

लखनऊ

देर रात रुक-रुक कर हो रही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश ने शुक्रवार को अचानक ठंड बढ़ा दी। अचानक मौसम में आये बदलाव के कारण अधिसंख्य स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही।

ये भी देखें:एंड्रॉयड में मिली खतरनाक गड़बड़ी, खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन, जानिए वजह

लखीमपुरखीरी

लखीमपुरखीरी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को जबरदस्त बारिश हुई। सर्द हवाओं के चलने से लोगों ने ठंड महसूस की। कई हिस्सों अधिक ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिले में किसानों के खेतों में फसलें लहलहा रही थीं, बारिश ने किसानों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। सबसे ज्‍यादा मार सब्जियों की फसलों पर देखने को मिली है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story