×

मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर मदद, पुणे के छात्रों ने दिया इतना बड़ा योगदान

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद अब हर किसी की इच्छा है कि जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए लोगों ने दिल खोलकर दान देना शुरू कर दिया है।

Newstrack
Published on: 9 Aug 2020 4:28 AM GMT
मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर मदद, पुणे के छात्रों ने दिया इतना बड़ा योगदान
X
Ayodhya Ram Mandir

अंशुमान तिवारी

लखनऊ: अयोध्या में भूमि पूजन के बाद अब हर किसी की इच्छा है कि जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए लोगों ने दिल खोलकर दान देना शुरू कर दिया है। इस काम में संत-महात्माओं और बड़े कारोबारियों के साथ ही अब छात्र भी आगे आए हैं। एमआईटी पुणे के छात्रों ने मंदिर निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। दूसरी ओर राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने देशभर के राम भक्तों से मिला एक कुंतल सोना-चांदी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें: खाकीधारियों पर एक्शन: 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मिला पीड़ित परिवार को इंसाफ

ट्रस्ट को सौंपी एक कुंतल सोना-चांदी

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्त दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। राम भक्तों के साथ ही छात्र भी इस काम के लिए आगे आए हैं। पुणे स्थित एमआईटी के छात्रों ने 21 करोड़ रुपए की बड़ी धनराशि का योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि राम भक्तों की ओर से कई महीने से ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास को दान दिया जा रहा था। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने इस तरह एकत्र किया गया करीब एक कुंतल सोना और चांदी सहित एक लाख का चेक ट्रस्ट को सौंप दिया है। इसके साथ ही मणिराम दास छावनी के पुजारी महंत बजरंग दास ने भी मंदिर निर्माण के लिए 40 किलो चांदी की ईंटें दी हैं।

मोरारी बापू के अनुयायी भी आए आगे

उन्होंने बताया कि संत मोरारी बापू के आह्वान पर उनके अनुयायियों ने 4 दिनों में करीब 18 करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं। देश में रहने वाले श्रद्धालुओं ने 11 करोड़ 60 लाख रुपए का दान दिया है। यह धनराशि ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर हो गई है। विदेश में रहने वाले राम भक्तों की ओर से आया सात करोड़ रुपए के दान का भुगतान अभी रोका गया है। विदेश से चंदा लेने के लिए ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन होने के बाद इसका भी भुगतान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: शराब कांड पर गरमाई सियासत, सुखबीर बादल, सोनिया गांधी के घर धरने पर बैठेंगे

ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि भूमि पूजन अनुष्ठान के यजमान महेश भागचंदका और कोलकाता के संजय बंसल ने भी एक-एक करोड़ रुपए का दान किया है जबकि एक श्रद्धालु की ओर से एक करोड़ रुपए का गुप्त दान दिया गया है।

आड़े नहीं आएगी धन की कमी

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने वाली है क्योंकि लोग तन,मन, धन से मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। पांच लाख तक का ऑनलाइन भुगतान बैंक में सीधे आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक लाख का दान देने वालों की संख्या काफी ज्यादा है और इस सूची में तमाम लोगों के नाम शामिल हैं।

विहिप ने बनाई बड़ी योजना

इस बीच विहिप ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक बड़ी योजना बनाई है। विहिप शिला पूजन अभियान के तर्ज पर देश के चार लाख गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर हर परिवार से मंदिर के निर्माण के लिए आर्थिक मदद देगी। जानकारों का कहना है कि विहिप का यह अभियान दिसंबर से शुरू हो सकता है।

विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि विहिप की योजना देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों तक अपना संदेश पहुंचाने की है। संगठन को उम्मीद है कि संगठन के इस अभियान से काफी संख्या में लोग राम मंदिर निर्माण से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: दहल उठा यूपी: दहेज की बली चढ़ी दुल्हन, मिली ऐसी दर्दनाक मौत

Newstrack

Newstrack

Next Story