×

इतिहास रचने को तैयार भारत की बेटी, इस गांव में जश्न, लोगों ने की पूजा-अर्चना

तमिल मूल की भारतीय-अमेरिकन मां की बेटी कमला हैरिस बुधवार को इतिहास रचने को तैयार हैं। अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति चुनी गई भारतवंशी कमला हैरिस के गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Ashiki
Published on: 20 Jan 2021 1:27 PM GMT
इतिहास रचने को तैयार भारत की बेटी, इस गांव में जश्न, लोगों ने की पूजा-अर्चना
X
कमला हैरिस के शपथ ग्रहण से पहले इस गांव में जश्न, महिलाओं ने बनाए विशेष व्यंजन

नई दिल्ली: तमिल मूल की भारतीय-अमेरिकन मां की बेटी कमला हैरिस इतिहास रचने को तैयार हैं। अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति चुनी गई भारतवंशी कमला हैरिस के गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि अमेरिकी चुनावों में जो बाइडन की जीत में कमला हैरिस का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके उपराष्ट्रपति बनने की ख़ुशी में तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले की मूल निवासी रही कमला हैरिस के गांव थुलेसंद्रपुरम में भी जश्न का माहौल है।

गांव में जश्न का माहौल

थुलेसंद्रपुरम के लोगों को कमला हैरिस की जीत में भी अपनी जीत दिखाई दे रही है। उनके उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले गांव के लोगों ने पठाखे जलाकर और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। आपको बता दें कि तमिलनाडु में चेन्नई से करीब 320 किमी दक्षिण में थुलेन्द्रपुरम गांव हैं। इसी गांव में कमला हैरिस के नाना का जन्म हुआ था। उसके बाद कमला हैरिस की मां का जन्म भी इसी गांव में हुआ।

Photo-Social Media

ये भी पढ़ें: Qurratulain Hyder: भारतीय व पाकिस्तानी उपन्यासकार, ऐसे हुई भारत वापसी

मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

कमला हैरिस के शपथ लेने से पहले ही जश्न में डूबे थुलेन्द्रपुरम गांव में लोग एक मंदिर में इकट्ठा हुए। इसके बाद कमला हैरिस की सफलता और भारत-अमेरिकी संबंधों को बढ़ाने के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। दरअसल, कमला हैरिस की मां भारतीय और पिता जमैका के रहने वाले थे। दोनों पढ़ने के लिए अमेरिका गए थे, वहीं पर दोनों ने लव मैरिज कर ली। जानकारी के मुताबिक कमला हैरिस 5 साल की उम्र में भारत आई थी। उस दौरान वह अपने नाना के साथ चेन्नई के बीच पर घूमी थी।

Photo-Social Media

अमेरिका में उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली अश्वेत महिला

कमला हैरिस के शपथ ग्रहण को लेकर गांव में जश्न का माहौल था। लोगों ने अपनी दुकानों और घरों में कमला हैरिस के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए। बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका के इतिहास में उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली एशियन-अमेरिकन नागरिक हैं। राष्ट्रपति के बाद अमेरिका में दूसरा सर्वोच्च पद माना जाता है।

ये भी पढ़ें: वैक्सीन पर बड़ी खबर: सरकार ने तो दिलाया भरोसा, लेकिन संशय है बरकरार

इस गांव में महिलाओं ने कमला हैरिस के अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुने जाने पर दक्षिण भारत के विशेष व्यंजन बनाए। महिलाओं ने कहा कि कमला का अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनना केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि भारत की सभी महिलाओं के लिए भी बड़ी बात है।

Ashiki

Ashiki

Next Story