×

तेजस्वी यादव ने लिखा नीतीश कुमार को पत्र, सुशांत को लेकर की ये बड़ी मांग

सुशांत को हर कोई याद कर रहा है। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सुशांत को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पात्र लिख कर एक मांग की है।

Aradhya Tripathi
Published on: 27 Jun 2020 12:32 PM GMT
तेजस्वी यादव ने लिखा नीतीश कुमार को पत्र, सुशांत को लेकर की ये बड़ी मांग
X

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे अब लगभग 2 हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सुशांत के फैंस सहित पूरा देश सुशांत की मौत की खबर से आहत है। अभी तक लोग इओस बात को यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। वो भी उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पुलिस फिलहाल सुशांत की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है। पूरा देश हर व्यक्ति सुशांत की मौत से सदमें में हैं। और उनको किसी न किसी से याद कर रहा है। अब इसी बीच सुशांत के नाम को लेकर नेता भी मैदान में उतर आये हैं। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सुशांत को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पात्र लिख कर एक मांग की है।

तेजस्वी ने लिखा सीएम नीतीश को पत्र

सुशांत को हर कोई याद कर रहा है। और उन्हें किसी न कीसी तरह श्रद्धांजली दे रहा है। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है। तेजस्वी ने आग्रह किया है कि राजगीर में निर्माणाधीन फ़िल्म सिटी का नामकरण इतने कम समय में फ़िल्म इंडस्ट्री में बिहार का नाम रोशन करने वाले फेमस एक्टर स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर किया जाए। मालूम हो कि सुशांत पटना (बिहार) के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें- भूकंप के जोरदार झटके: हिला गया पूरा जम्मू-कश्मीर, डर से कांप उठे लोग

हाल ही में उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट के जरिए उन्होंने सुशांत को आखिरी अलविदा कहते हुए कुछ बड़े ऐलान किए हैं। स्टेटमेंट में लिखा है, "अलविदा सुशांत। दुनिया के लिए जो सुशांत सिंह राजपूत था वो हमारे लिए हमारा प्यारा गुलशन था। वो आजाद ख्याल का, बातूनी और बहुत समझदार लड़का था। वो हर चीज में दिलचस्पी रखता था।''

परिवार कर रहा सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन का निर्माण

परिवार ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि उनकी यादों को ताजा रखने के लिए एक फाउंडेशन बनाई जा रही है। परिवार सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (SSRF) का निर्माण कर रहा है। इससे सुशांत की पसंद के एरिया यानी साइंस, सिनेमा और स्पोर्ट्स में आने वाले यंग टैलेंट को सपोर्ट किया जाएगा। साथ ही पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर को मेमोरियल में तब्दील किया जाएगा। हम यहां उनकी पर्सनल चीजें रखेंगे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में जारी हुआ अलर्ट: टिड्डी दल ने बोला हमला, बुलाई गई इमरजेंसी बैठक

गौरतलब है कि सुशांत की याद में सुशांत की मौत के बाद उनकी टीम ने एक वेबसाइट भी बनाई है। वहीं इंस्टाग्राम ने सुशांत को श्रद्धांजली देते हुए उनकी याद में सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट को मेमोरलाइज्ड किया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक,वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story