×

वाह रे तेलंगाना के CM: गैंगरेप पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं, शादियों में व्यस्त

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 नवंबर की रात एक डॉक्टर का गैंगरेप हुआ। गैंगरेप के बाद दरिंदों ने डॉक्टर को जला दिया। डॉक्टर का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह एक पुल के नीचे मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा देश हिल गया है और लोगों में गुस्सा है।

Dharmendra kumar
Published on: 3 Dec 2019 12:08 PM GMT
वाह रे तेलंगाना के CM: गैंगरेप पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं, शादियों में व्यस्त
X

नई दिल्ली: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 नवंबर की रात एक डॉक्टर का गैंगरेप हुआ। गैंगरेप के बाद दरिंदों ने डॉक्टर को जला दिया। डॉक्टर का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह एक पुल के नीचे मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा देश हिल गया है और लोगों में गुस्सा है। इस जघन्य अपराध को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। लोगों की मांग है कि चारों आरोपियों को फांसी दी जाए।

हैदराबाद गैंगरेप मामले पर सोमवार को संसद में भी चर्चा हुई है। इस चर्चा में सासंदों ने भाग लिया और अपनी-अपनी राय रखी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। सभी ने निंदा की है। इसमें जो भी अपराधी हैं उसको सजा मिले। राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्भया कांड के बाद एक कठोर कानून बना था, लेकिन उसके बाद भी जघन्य कृत्य हो रहे हैं कठोर कानून बनाने को हम तैयार हैं।

यह भी पढ़ें...भारत से डरे चीनी! भारतीय नौसेना ने खदेड़ा चीनी जलपोत,अलर्ट पर जवान

राज्यसभा में जया बच्चन ने कहा कि दोषियों की सार्वजनिक लिंचिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में ऐसा होता और हमारे देश में भी ऐसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता दोषियों को सबक सिखाए। AIADMK सांसद विजिला सत्यानंत ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर 31 दिसंबर से पहले चारों दोषियों को फांसी दे देनी चाहिए। संसद के बाहर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि आरोपियों को जनता को सौंप देना चाहिए।

सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक 25 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर उबाल है। फेसबुक और ट्विटर पर देश की बड़ी हस्तियों ने गुस्सा जाहिए किया। प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि इस केस को लेकर मेरे अंदर भी सदमा, दुख और नाराजगी है।

यह भी पढ़ें...झारखंड चुनाव: PM मोदी का हमला, कांग्रेस-JMM ने CM की कुर्सी का किया सौदा

अक्षय कुमार ने लिखा कि हमें सख्त कानूनों की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि चाहे वो हैदराबाद में #प्रियंका रेड्डी हो, तमिलनाडु में #रोजा हो या रांची में कानून की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप हो। हम समाज के तौर पर असफल होते दिख रहे हैं।

हैदराबाद तेलंगाना राज्य में आता है और वहां के मुख्यमंत्री हैं के चंद्रशेखर राव(केसीआर)। वह अभी तक गैंगेरप पीड़िता के परिवार से नहीं मिले। अब सवाल खड़ा हो रहा है क्या मुख्यमंत्री केसीआर इतने बिजी हैं कि इतनी दर्दनाक घटना के बाद भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिल सकते हैं? क्या उनके पास इतना समय नहीं है? हां बिल्कुल सही वह जरूर व्यस्त हैं, लेकिन शादियों में। उनके पास पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समय नहीं है, लेकिन शादी समरोह में शामिल होने के लिए टाइम है। वह दिल्ली में एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आलोचनाओं की वजह लौट गए। इसके पहले केसीआर 1 दिसंबर को टीआरएस विधायक रेखा नायक की बेटी की शादी में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें...क्या BJP सरकार में नहीं है बोलने की आजादी? सुमित्रा महाजन के बयान से मचा सियासी हड़कंप

इतना ही नहीं उन्होंने हैदराबाद गैंगरेप के 96 घंटे बाद अपनी चुप्पी तोड़ी। इस मामले में उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी से सजा देने की बात कही। सीएम केसीआर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लेडी डॉक्टर की हत्या मामले की जल्द से जल्द जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा हो। केसीआर ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भी फैसला किया। प्रदर्शनकारियों की मांग कर रहे थे कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पीड़ित परिवार के साथ न्याय करने के लिए तुरंत जवाब दें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story