×

कांप रहा कश्मीर: यहां चिल्लै-कलां का भयानक प्रकोप, बारिश-बर्फबारी से बुरा हाल

जम्मू कश्मीर में तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक हलकी बारिश और बर्फ़बारी होने का पूर्वानुमान जताया है।

Monika
Published on: 25 Dec 2020 1:19 PM GMT
कांप रहा कश्मीर: यहां चिल्लै-कलां का भयानक प्रकोप, बारिश-बर्फबारी से बुरा हाल
X
कश्मीर में चिल्लै-कलां का प्रकोप, बारिश और बर्फबारी से लोगों का बुरा हाल

जम्मू कश्मीर में तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक हलकी बारिश और बर्फ़बारी होने का पूर्वानुमान जताया है। 12 दिसंबर से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। वही कई जगहों पर रात के वक़्त तापमान शून्य से भी नीच तापमान पहुंच जाता है।

मौसम अधिकारीयों ने दी जानकारी

मौसम अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोकेरनाग में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी और लद्दाख में इस समय 40 दिवसीय 'चिल्लई कलां' की अवधि है।

ये भी देखें: भारत में जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात, जानें यहां सब कुछ

31 जनवरी तक रहेगा चिल्लै-कलां का प्रकोप

कश्मीर में इस वक़्त चिल्लै-कलां चल रहा है। जिसमें 40 दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति रहती है। बता दें, 21 दिसंबर से शुरू हुआ चिल्लै-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा। इस दौरान अधिकतम जगहों पर अधिक बर्फ़बारी होती है , या कहे बर्फ पड़ने की संभावनाए बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

ये भी पढ़ें : प्रियंका की इतनी संपत्ति: यहां जानें इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य, करोड़ों की हैं मालकिन

ये भी देखें: शिवराज बोलें- ‘गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं’

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story