×

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी गिरफ्तार, हाफिज के साथ मिलकर रची थी साजिश

मुंबई के इस हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ने भारी हथियारों के साथ गोलीबारी की थी। आपको बता दें कि इस हमले में 10 आतंकियों ने पूरे शहर में अंधाधुन गोली बारी की थी। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी।

Shraddha Khare
Published on: 2 Jan 2021 10:55 AM GMT
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी गिरफ्तार, हाफिज के साथ मिलकर रची थी साजिश
X
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी गिरफ्तार, हाफिज के साथ मिलकर रची थी साजिश photos (social media)

नई दिल्ली : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह एक लशकर आतंकी था जिसने मुंबई हमले को अंजाम दिया था। आपको बता दें कि इस लश्कर आतंकी को आतंकियों की मदद करने और उन्हें पैसा मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ जकीउर रहमान लखवी ने हाफिज सईद के साथ मिलकर 26 /11 के हमले की साजिश को अंजाम दिया था।

मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी

आपको बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर -ए -तैयबा के इस ऑपरेशन कमांडर लखवी को मुंबई हमलों के बाद 2008 में यूएनएससी के प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वैश्विक आतंवादियो के रूप में नामित किया गया था। इसके साथ मुंबई हमले की जांच के दौरान यह पता चला था कि लखवी ने हाफिज सईद को आतंकी हमले का पूरा प्लान तैयार करके दिया था।

इस हमले में 166 लोगों की हुई मौत

मुंबई के इस हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ने भारी हथियारों के साथ गोलीबारी की थी। आपको बता दें कि इस हमले में 10 आतंकियों ने पूरे शहर में अंधाधुन गोली बारी की थी। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 300 से अधिक लोग इस हमले में घायल हो गए थे। इस मुंबई हमले को अंजाम देने के बाद करीब 6 साल जेल में रहा। इसके बाद 2015 में लश्कर के कमांडर लखवी को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद किन-किन बातों का ध्यान रखना है? यहां जानें सबकुछ

26 /11 हमले की साजिश

पाकिस्तान का यह मास्टरमाइंड जिसने मुंबई हमले में 26 /11 की साजिश की थी। इस हमले ने पूरी मुंबई को हिलाकर रख दिया था। इस हमले में कितने बेकसूरों की जान चली गयी थी। इस लश्कर आतंकी को गिरफ्तार कर दिया गया है। उसने आतंकियों की मदद की थी और पैसे भी दिए थे। इस आरोप में जकीउर रहमान लखवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 30 जनवरी को बंगाल जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, पहले भी कई बार कर चुके हैं दौरा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story