×

भारत-अमेरिका के बीच हुई बड़ी डील: 3 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर भी बनी बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ट्रंप का ये दौरा कई मायनों में अहम है। माना जा रहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

Shreya
Published on: 25 Feb 2020 8:36 AM GMT
भारत-अमेरिका के बीच हुई बड़ी डील: 3 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर भी बनी बात
X
भारत-अमेरिकी के बीच हुई बड़ी डील: 3 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर भी बनी बात

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ट्रंप का ये दौरा कई मायनों में अहम है। माना जा रहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ ही आज दौरे के दूसरे दिन भारत और अमेरिका कई अहम समझौतों पर बातचीत की। इसी सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस पहुंचने के द्विपक्षीय वार्ता की। उसके बाद दोनों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बता दें कि इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े डील पर मुहर लगी।

आतंकवाद के खिलाफ और मजबूती से लड़ेंगे- PM मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ और मजबूती से लड़ेंगे। हम दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आज होमलैंड सिक्योरिटी पर हुए निर्णय से इस सहयोग को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमने अपने प्रयासों को और अधिक बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी एनर्जी पार्टनरशिप मजबूत हो रही है और साथ ही आपसी निवेश बढ़ा है। पिछले 4 सालो में हमारा एनर्जी बिजनेस लगभग 20 बिलियन डॉलर रहा है।

3 अरब डॉलर का हुआ रक्षा सौदा

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों के बीच रक्षा, ऊर्जा के क्षेत्र पर चर्चा हुई। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि डिफेंस डील पर सहमति हुई है, साथ ही ट्रेड डील पर भी सहमति हुई है। उन्होंने बताया कि आज हमने अपाचे और एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टर सहित दुनिया में बेहतरीन - उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरणों के 3 अरब डॉलर से अधिक की खरीद के लिए भारत के साथ समझौतों के साथ अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया। ये हमारी संयुक्त रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: खूबसूरती की मल्लिका उर्वशी रौतेला, जन्मदिन पर जानिए उनके बारें में सबकुछ..

इसके अलावा इन MoU पर हस्ताक्षर हुए

मेंटल हेल्थ को लेकर MoU साइन किया गया।

मेडिकल प्रोडक्ट्स की सेफ्टी को लेकर MoU साइन किया गया।

भारत और अमेरिका के बीच ऑयल कॉर्पोरेशन को लेकर MoU साइन किया गया।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर देश के नक्शे वाला केक काटकर बुरे फंसे प्रधानमंत्री

Shreya

Shreya

Next Story