×

ऋषि की ये बेटी: फंसी थी दिल्ली में, अब अंतिम दर्शन की मिली मंजूरी

बॉलीवुड की आन-मान-शान होनहार अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। लॉकडाउन के चलते गृह मंत्रालय ने ऋषि कपूर के परिवार वालों को दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से जाने की अनुमति दे दी है।

Vidushi Mishra
Published on: 30 April 2020 7:20 AM GMT
ऋषि की ये बेटी: फंसी थी दिल्ली में, अब अंतिम दर्शन की मिली मंजूरी
X
ऋषि की ये बेटी: फंसी थी दिल्ली में, अब अंतिम दर्शन की मिली मंजूरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की आन-मान-शान होनहार अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। लॉकडाउन के चलते गृह मंत्रालय ने ऋषि कपूर के परिवार वालों को दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से जाने की अनुमति दे दी है। अनुमति मिलने के बाद कपूर के परिजनों की दिल्ली पुलिस मदद कर रही है। कपूर के परिजनों ने गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी थी उन्हें दिल्ली से मुंबई जाने दिया जाए। ऋषि कपूर की बेटी भी दिल्ली में फंसी है। बता दें, कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर शख्स ऋषि के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। रणबीर और नीतू फिलहाल मुंबई में हैं हालांकि बेटी रिद्धिमा दिल्ली में थीं।

ये भी जरूर पढ़ें...अब ये क्या हुआ! गए थे सब्जी लेने, लेकर आ गए सजी-धजी दूल्हन

पापा को आखिरी बार देखना चाहती

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पापा को आखिरी बार देखना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने परिवार के साथ दिल्ली से मुंबई जाने की इजाजत सरकार से मांगी थी। रिद्धिमा ने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी दी थी।

लॉकडाउन के चलते दिल्ली की सीमाएं अभी सील हैं। इसके साथ ही दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि सरकार से अनुमति मिलने पर रिद्धिमा और उनका परिवार विशेष विमान के जरिए मुंबई तक पहुंचेगा। इसके लिए जरूरी अनुमति के आवेदन दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों तक भेजे गए थे।

ये भी जरूर पढ़ें...अपने आखिरी सांस तक जिंदादिल बने रहे ऋषि कपूर, हर कोई देख कर था हैरान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story