×

60 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, 5 दिन में 34 मौत, अभी और मचेगी तबाही

सितंबर के पहले सप्ताह से मानसून विदा होने लगता है। इस बार सितंबर खत्म होने वाला है, लेकिन भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। 5 दिनों में बारिश की वजह से 34 लोगों की मौत हो गई है। 60 साल बाद मानसून इतनी देर लौटेगा।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jun 2023 5:08 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2023 5:10 AM GMT)
60 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, 5 दिन में 34 मौत, अभी और मचेगी तबाही
X

नई दिल्ली: सितंबर के पहले सप्ताह से मानसून विदा होने लगता है। इस बार सितंबर खत्म होने वाला है, लेकिन भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। 5 दिनों में बारिश की वजह से 34 लोगों की मौत हो गई है। 60 साल बाद मानसून इतनी देर लौटेगा।

यूपी के लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों में 2 से 3 दिनों में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से यूपी में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हैदराबाद में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं वहां भी 3 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। पुणे में बाढ़ से तबाही मची हुई है। इस शहर में अब तक 17 लोगों की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें...देखें आतंकियों पर चली सेना की दनादन गोलियां, फिर हुआ ये

इसके अलावा बिहार में अगले 2-3 दिनों तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी गई है। सितंबर के आखिरी महीने तक करीब करीब मॉनसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार मॉनसून ने पिछले 60 सालों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे ज्यादा देरी से खत्म होने वाला है।

खासकर किसानों के लिए मानसून का असामान्य रूप से काफी देरी से लौटना अच्छा संकेत नहीं है। इससे न सिर्फ खरीफ के उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा बल्कि रबी की बुआई में भी देरी हो सकती है।

सबसे देरी से खत्म होगा मानसून

1960 के बाद यह पहली बार होगा जब मानसून इतनी देरी से अलविदा कहेगा। भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र के अनुसार 5 अक्टूबर तक मॉनसून के लौटने का कोई संकेत नहीं है। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर तक मानसून के लौटने की शुरुआत का कोई संकेत नहीं है। दरअसल पश्चिमी राजस्थान जहां से मानसून का लौटना शुरू होता है, वहां अगले कुछ दिनों तक और ज्यादा बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें...केरल में 12 बिशप को किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

सितंबर शुरू होते ही लौटने लगता है मानसून

आम तौर पर देश से मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान से 1 सितंबर के आस-पास शुरू होती है, हालांकि इस बार पश्चिमी राजस्थान में ही सितंबर के आखिर और अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे पहले इतनी देरी से मानसून की विदाई 1960 में हुई थी। उसके बाद 2007 में भी काफी देरी से मॉनसून का लौटना शुरू हुआ था जब उसकी विदाई की शुरुआत 30 सितंबर से हुई थी।

बिहार में भीषण बारिश की चेतावनी

पुणे, हैदराबाद, लखनऊ, वाराणसी, भोपाल समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में अगले 2 दिनों तक भीषण बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 सितंबर को बिहार में भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को कुछ इलाकों में तो 'बहुत ही ज्यादा बारिश' का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें...अमेरिकी दौरा का अंतिम दिन! UN के मंच से पीएम मोदी के निशाने पर होगा पाकिस्तान

...और बढ़ेगी मुसीबत

इस हफ्ते बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से तेलंगाना और दक्षिण भारत के दूसरे हिस्सों में असामान्य बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के पुणे में तो बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। अब बारिश पूर्वी भारत खासकर बिहार की तरफ शिफ्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें...सेना का बड़ा हादसा: अभी-अभी बहुत बुरी तरह हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

1 और 2 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के प्रमुख महापात्र के अनुसार 29 सितंबर के बाद बारिश का रुख पूर्वोत्तर की तरफ हो सकता है। मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में मुसलाधार बारिश हो सकती है। उनके मुताबिक1 और 2 अक्टूबर को उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में भी कुछ बारिश हो सकती है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story