×

मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से 17 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में मंगलवार रात तीन मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। राहत और बचाव कर्मियों ने अब तक 17 लोगों को बाहर निकाला है। कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

Aditya Mishra
Published on: 14 April 2023 5:36 PM GMT
मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से 17 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
X

मुंबई: दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में मंगलवार रात तीन मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। राहत और बचाव कर्मियों ने अब तक 17 लोगों को बाहर निकाला है। कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलदास रोड स्थित यूसुफ नाम की इमारत करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अचानक गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह बहुत पुरानी इमारत थी और राज्य आवास एजेंसी म्हाडा के अधिकार क्षेत्र में थी।

ये भी पढ़ें...गुजरात सरकार ने नए ट्रैफिक नियमों में किया बदलाव, जानिए अब कितने लगेंगे चालान

शुरुआत में मुंबई दमकल विभाग ने मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमएसी) के आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के जवान और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं तथा बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

मुंबई के दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगडाले ने बताया कि एहतियातन पास की द्वारकादास इमारत और यूसुफ इमारत के बचे हुए हिस्से को खाली करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें...Chandrayaan 2 पर खुलासा! तो यहां फंसा है हमारा लैंडर विक्रम

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story