×

गांधी-नेहरू परिवार के हाथ रही 42 साल तक कांग्रेस की कमान

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। तबसे लेकर आज तक पार्टी के कुल 87 अध्यक्ष रहे हैं जिनमें से गांधी-नेहरू परिवार के 6 लोग शामिल हैं। इन 6 लोगों के हाथ में 42 वर्ष से ज्यादा समय तक पार्टी की कमान रही है। कांग्रेस का पहला सम्मेलन बम्बई में हुआ था।

Dharmendra kumar
Published on: 3 July 2019 1:14 PM GMT
गांधी-नेहरू परिवार के हाथ रही 42 साल तक कांग्रेस की कमान
X

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। तबसे लेकर आज तक पार्टी के कुल ८७ अध्यक्ष रहे हैं जिनमें से गांधी-नेहरू परिवार के 6 लोग शामिल हैं। इन 6 लोगों के हाथ में 42 वर्ष से ज्यादा समय तक पार्टी की कमान रही है। कांग्रेस का पहला सम्मेलन बम्बई में हुआ था। इस सम्मेलन के अध्यक्ष थे उमेश चन्द्र बनर्जी।

1888 में चौथे सत्र में जॉर्ज यूल पहले ब्रिटिश अध्यक्ष बने। 1917 के 33वें सम्मेलन में एनी बेसेन्ट पहली महिला अध्यक्ष बनीं। उनके बाद केवल अन्य चार महिलाओं ने यह पद सम्भाला है; सरोजिनी नायडू, नेली सेनगुप्त, इन्दिरा गांधी और सोनिया गांधी।

यह भी पढ़ें...राहुल के इस्तीफे के बाद यूपी कांग्रेस आॅफिस में छाया सन्नाटा, स्मृति ईरानी ने लगाया ये नारा

स्वतंत्रता के पूर्व जवाहरलाल नेहरू चार बार अध्यक्ष रहे। स्वतंत्रता के बाद और अब तक सोनिया गांधी ने 19 सालों तक पदभार सम्भाल है जो सबसे लंबा समय है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अब तक 87 अध्यक्ष रहे हैं। 87वें अध्यक्ष राहुल गांधी थे जिन्होंने अब पद त्याग दिया है। कांग्रेस के सबसे पहले अध्यक्ष थे उमेश चन्द्र बनर्जी जो वर्ष 1885 में इस पद पर रहे। इसके बाद 35 अन्य विभूतियां इस पद पर रहीं। गांधी-नेहरू परिवार के हाथ में पार्टी अध्यक्ष पद की कमान 1919 में आई जब मोतीलाल नेहरू अध्यक्ष बने। वह दोबारा 1928 में भी अध्यक्ष बने। इसके अगले साल यानी 1930 में जवाहरलाल नेहरू ने कमान संभाली।

यह भी पढ़ें...आम आदमी का सफर करना हुआ महंगा, CNG के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

इसके बाद 1936 व 1937 में भी अध्यक्ष चुने गए। बीच में क्रम टूटा, लेकिन वर्ष 1952 में नेहरू ने फिर यह पद संभाला। 1953 व 1954 में भी वह अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1959 में अध्यक्ष बनीं इन्दिरा गांधी। फिर वे 1975 से 1984 तक अध्यक्ष रहीं। उनके बाद राजीव गांधी को 1985 में पार्टी अध्यक्ष बनाया गया और वर्ष 1991 तक वे इस पद पर रहे। राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी 1995 से 2017 तक पार्टी अध्यक्ष रहीं। 2017 से अब तक राहुल गांधी पार्टी के सर्वोच्च पद पर रहे। यानी गांधी-नेहरू परिवार के हाथ में पार्टी अध्यक्ष पद 42 साल से ज्यादा समय तक रहा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story