बारिश और बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में गिरेगा पानी, पड़ेगी कंपाने वाली ठंड

जिसके कारण कश्मीर का सोमवार के शेष भारत से संपर्क कट गया। इसके चलते 4,500 वाहन फंस गए हैं। हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

suman
Published on: 5 Jan 2021 2:48 AM GMT
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में गिरेगा पानी, पड़ेगी कंपाने वाली ठंड
X
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में गिरेगा पानी, पड़ेगी कंपानी वाली ठंड

नई दिल्‍ली: शीतलहर के आगोश में देश के अधिकांश हिस्से आ गए है। देश के उत्‍तरी मैदानी इलाकों में इन दिनों बरसात का माहौल चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्‍ली समेत यूपी, पंजाब हरियाणा, राजस्‍थान और उत्‍तराखंड के कुछ हिस्‍सों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विज्ञान ने कहा कि मंगलवार को भी इन राज्‍यों के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ने की उम्मीज जताई जा रही है।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली कड़कने और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पांच जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश होने की 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की गई है।

यह पढ़ें...वाराणसी के उद्यमियों से गवर्नर की अपील, टीबी ग्रसित और कुपोषण से जंग में आएं आगे

winter lko

यूपी में बारिश और कड़कड़ाती सर्दी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज पश्चिमी यूपी और उत्‍तराखंड के कुछ हिस्‍सों में बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत के कई भागों में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई और तापमान समान्य से अधिक रहा। दिल्‍ली, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, खटौली, मुजफ्फरनगर, आदमपुर, हिसार, हांसी, महम, भिवानी, तोशम, सिवानी, चुरु, झुंझनू और लोहारू में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान में सर्दी और बारिश से हालात खराब

राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, रात के तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। राज्य में पिलानी 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

यह पढ़ें....5 जनवरी: धनु राशि के लोग संभलकर चलाएं वाहन, जानें अपना आज का राशिफल

पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मध्यम स्तर की बारिश और बिजली गरजने का अनुमान है।

winter

इन राज्यों का ऐसा हाल

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल्पा में 1.1 मिली मीटर बर्फबारी हुई है जबकि धर्मशाला में 2.2 मिली मीटर तथा सलोनी में 2 मिली मीटर बारिश हुई है। कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण कश्मीर का सोमवार के शेष भारत से संपर्क कट गया। इसके चलते 4,500 वाहन फंस गए हैं। हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

Winter

कुछ घंटों में बारिश

राजस्थान के पिलानी, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, हरियाणा के बवाल, नरनोल और महेंद्रगढ़ में अगले 2 घंटों में बारिश होने का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने जताया है और इन इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। हल्की से मध्यम बारिश का यहां अनुमान है और लोगों के लिए ठंड बढ़ सकती है।

suman

suman

Next Story